वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • उत्पत्ति 25:9, 10
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
    • 9 अब्राहम को उसके बेटे इसहाक और इश्‍माएल ने मकपेला की गुफा में दफनाया, जो ममरे के पास हित्ती सोहर के बेटे एप्रोन की ज़मीन में थी।+ 10 वह ज़मीन अब्राहम ने हित्तियों से खरीदी थी। वहाँ सारा को दफनाया गया था+ और अब्राहम को भी वहीं दफनाया गया।

  • उत्पत्ति 49:29-33
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
    • 29 इसके बाद याकूब ने अपने बेटों को ये आज्ञाएँ दीं: “देखो, अब मेरे मरने की घड़ी आ गयी है।*+ तुम मुझे उस गुफा में दफना देना जिसमें मेरे पुरखों को दफनाया गया था, उस गुफा में जो हित्ती एप्रोन की ज़मीन में है,+ 30 कनान देश में ममरे के पास मकपेला की ज़मीन में। यह ज़मीन अब्राहम ने हित्ती एप्रोन से खरीदी थी ताकि कब्र के लिए उसकी अपनी ज़मीन हो। 31 वहाँ अब्राहम और उसकी पत्नी सारा को और इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को दफनाया गया था+ और वहीं मैंने लिआ को दफनाया था। 32 वह ज़मीन और उसमें जो गुफा है, उसे हित्ती लोगों से खरीदा गया था।”+

      33 इस तरह याकूब ने अपने बेटों को ये हिदायतें दीं। इसके बाद वह अपने पलंग पर लेट गया और उसने आखिरी साँस ली और वह मर गया।*+

  • उत्पत्ति 50:13, 14
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
    • 13 वे उसकी लाश कनान ले गए और उस गुफा में दफना दी जो ममरे के पास मकपेला की ज़मीन में थी। यह ज़मीन अब्राहम ने हित्ती एप्रोन से खरीदी थी ताकि कब्र के लिए उसकी अपनी ज़मीन हो।+ 14 यूसुफ अपने पिता को दफनाने के बाद अपने भाइयों के साथ मिस्र लौट आया। और वे लोग भी लौट आए जो उसके साथ गए थे।

हिंदी साहित्य (1972-2025)
लॉग-आउट
लॉग-इन
  • हिंदी
  • दूसरों को भेजें
  • पसंदीदा सेटिंग्स
  • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
  • इस्तेमाल की शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • गोपनीयता सेटिंग्स
  • JW.ORG
  • लॉग-इन
दूसरों को भेजें