युद्ध के लिए तैयार एक रोमी शतपति या सेना-अफसर
शतपति का पद आम सैनिकों में सबसे ऊँचा होता था। वह सैनिकों को प्रशिक्षण देता था, उनके हथियारों, खाने-पीने और दूसरी चीज़ों का मुआयना करता था और उनके चालचलन पर भी नज़र रखता था। रोमी सेना युद्ध के लिए कितनी तैयार और कुशल है, यह ज़्यादातर एक शतपति पर निर्भर करता था। आम तौर पर शतपति को सेना में सबसे तजुरबेकार और खास माना जाता था। इसलिए उस शतपति की नम्रता और उसका विश्वास वाकई गौर करने लायक था जो यीशु के पास आया था।
आयतें: