भाग १
घरेलू दायरा: परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार
“घर प्यारा घर।” यह जानी-मानी सूक्ति एक ऐसा भाव व्यक्त करती है जो आजकल बहुत ही पुराना-सा लगता है। परिवार में रोज़-रोज़ की किचकिच बहुत-से घरों को पक्का लड़ाई का मैदान बना देती है। और एक बड़ी संचार-खाई अकसर शान्ति के किसी भी प्रयास को निष्फल कर देती है।
क्या आप चाहेंगे कि आपका घर बैर का अड्डा होने के बजाय शान्ति का आशियाना हो? यह सच है कि परिवार के अन्य सदस्यों को अपना भाग अदा करना है। लेकिन कुछ बाइबल सिद्धान्तों में अभ्यस्त होने के द्वारा, आप अपने घर की शान्ति में योग देने के लिए काफ़ी कुछ कर सकते हैं।