क्या आप और ज़्यादा जानना चाहते हैं?
यह ब्रोशर, बाइबल के पैगाम को कम शब्दों में और रोमांचक तरीके से पेश करता है। इसमें बाइबल की हर शिक्षा को बारीकी से नहीं समझाया गया है।
मिसाल के लिए, शायद आप जानना चाहें कि बाइबल इन सवालों के क्या जवाब देती है: ‘क्या परमेश्वर सचमुच मेरी परवाह करता है? मरने पर हमारा क्या होता है? मैं ज़िंदगी में सच्ची खुशी कैसे पा सकता हूँ?’
इस तरह के दिलचस्प सवालों के जवाब, बाइबल हमें क्या सिखाती है? किताब में दिए गए हैं। इसे यहोवा के साक्षियों ने प्रकाशित किया है। यह किताब, बाइबल के विषयों का सिलसिलेवार ढंग से अध्ययन करने के लिए तैयार की गयी है। इस तरह अध्ययन करने से आप जान पाएँगे कि फलाँ विषय पर बाइबल की अलग-अलग आयतें क्या कहती हैं।
आप www.pr418.com/hi से यह प्रकाशन पढ़ सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं और/या घर पर मुफ्त बाइबल अध्ययन की गुज़ारिश कर सकते हैं।