वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • w05 7/1 पेज 32
  • “लड़ाई खत्म हुई”

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • “लड़ाई खत्म हुई”
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2005
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2005
w05 7/1 पेज 32

“लड़ाई खत्म हुई”

सन्‌ 2002 में, अम्बांडाका शहर में यहोवा के साक्षियों का एक ज़िला अधिवेशन रखा गया था। यह शहर कांगो गणराज्य के उत्तर-पश्‍चिमी भाग में है। इस अधिवेशन में जब न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन ऑफ द क्रिस्चन ग्रीक स्क्रिप्चर्स्‌ लिंगाला भाषा में रिलीज़ की गयी, तो वहाँ हाज़िर लोग खुशी से उछल पड़े, और कुछ की आँखें तो भर आयीं। बाद में, इस नयी बाइबल को नज़दीक से देखने के लिए लोग दौड़े-दौड़े प्लेटफॉर्म के पास आए। वे कहने लगे: “बासूकी, बासामब्वी।” इसका मतलब है: “लड़ाई खत्म हुई! हो गयी उनकी हार!”

उन्होंने ऐसा क्यों कहा? आखिर नयी बाइबल को लेकर उनमें सनसनी क्यों दौड़ उठी? दरअसल, अम्बांडाका के कुछ हिस्सों में, यहोवा के साक्षियों के लिए लिंगाला भाषा में बाइबल हासिल करना मुश्‍किल हो गया था। क्योंकि चर्चों ने यहोवा के साक्षियों को अपनी बाइबल बेचने से साफ इनकार कर दिया था। इसलिए साक्षी किसी गैर-साक्षी से कहकर बाइबल खरीदते थे। मगर अब यह समस्या नहीं रही, क्योंकि साक्षियों को उनकी अपनी बाइबल मिल गयी थी। इसलिए यह नयी बाइबल पाकर वे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।

बाइबल के इस नए अनुवाद से न सिर्फ यहोवा के साक्षियों को बल्कि आम जनता को भी फायदा होगा। एक आदमी जिसने अपने घर से लाउडस्पीकर पर अधिवेशन का कार्यक्रम सुना था, उसने यहोवा के साक्षियों के शाखा दफ्तर को यह लिखा: “नयी बाइबल के रिलीज़ के बारे में जानकर मुझे बहुत खुशी हुई। यह बाइबल हमें बहुत-सी विषयों पर सही समझ पाने में मदद देगी। हालाँकि मैं यहोवा का साक्षी नहीं हूँ, फिर भी मैं उस बाइबल की एक कॉपी पाने के लिए बेताब हूँ जो आपने हाल ही में प्रकाशित की है।”

न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन ऑफ द होली स्क्रिप्चर्स्‌ की पूरी बाइबल अब 33 भाषाओं में और इसका क्रिस्चन ग्रीक स्क्रिप्चर्स्‌ 19 भाषाओं में उपलब्ध है। इन भाषाओं में एक लिंगाला भी है। अगर आपको भी बाइबल के इस बेहतरीन अनुवाद की एक कॉपी चाहिए, तो क्यों न आप किसी यहोवा के साक्षी से पूछें कि आप यह बाइबल कैसे पा सकते हैं?

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें