प्रहरीदुर्ग —सही समय पर आध्यात्मिक भोजन
तक़रीबन ११४ वर्षों से, प्रहरीदुर्ग अपने पाठकों को आध्यात्मिक तौर से सतर्क रहने की सलाह देती आई है। उसकी साथी-पत्रिका अवेक! सृष्टिकर्ता की प्रतिज्ञा में भरोसा बढ़ाती है कि हमारी ही पीढ़ी में एक शान्तिपूर्ण और सुरक्षित नया संसार बनेगा। ये दोनों प्रकाशन साथ मिलकर एक अन्धकारमय संसार में हमारे मार्ग को प्रकाशित करने में वफ़ादार साधन रहे हैं। (यशा. ६०:२) परमेश्वर के वचन की सच्चाई कभी बदलती नहीं, परन्तु उसके विषय में हमारी समझ अधिक स्पष्ट होती जाती है, जैसे-जैसे यहोवा इन्हें और अन्य साधनों को इस्तेमाल करते हुए हमें “सही समय पर [आध्यात्मिक] भोजन” देता है।”—मत्ती २४:४५, NW; नीति. ४:१८.
२ पत्रिकाओं का उत्तम उपयोग कीजिए: लोगों को प्रहरीदुर्ग और अवेक! दोनों पढ़ने के लिए उत्साहपूर्वक प्रोत्साहन देने से हम उस आध्यात्मिक ज्ञानोदय के लिए, जो हमें प्राप्त हुआ है, अपनी कृतज्ञता प्रदर्शित कर सकते हैं। अप्रैल और मई के महीनों के दौरान हम घर-घर की सेवकाई में लोगों को प्रोत्साहित करने का ख़ास प्रयास करेंगे कि वे प्रहरीदुर्ग पत्रिका के लिए अभिदान लें। साथ ही, शायद हम काफ़ी ऐसे लोगों को जानते हों जो नियमित रूप से हम से पत्रिकाओं की एक प्रति लेते हैं और स्पष्टतः इन्हें पढ़कर आनन्द पाते हैं। अप्रैल और मई के महीनों के दौरान हम इन व्यक्तियों के पास वापस जाकर उन्हें एक अभिदान पेश कर सकते हैं, यह दिखाते हुए कि यदि वे अभिदान लें तो किस तरह डाक के ज़रिये ये पत्रिकाएं नियमित रूप से उनके घर आएंगी।
३ उन व्यक्तियों के पास वापस जाना ज़रूरी है जो हमारे संदेश में दिलचस्पी दिखाते हैं, चाहे वे अभिदान लें या न लें। आप कैसे पता लगा सकते हैं कि यदि वहाँ वास्तविक दिलचस्पी है या नहीं? जब आप किसी पत्रिका, ट्रैक्ट, या ब्रोशर से एक या दो मुद्दे दिखाते हैं, तब गृहस्वामी की प्रतिक्रिया को देखिए। क्या वह ध्यान से सुनता है? क्या वह बाइबल का आदर करता है और जब बाइबल आयतें पढ़ी जाती हैं क्या वह उस पर साथ-साथ ध्यान देता है? क्या वह दृष्टिकोण प्रश्नों का उत्तर देता है? यदि हाँ, तो आप एक सप्ताह के अन्दर या उससे भी जल्दी पुनःभेंट करने का प्रबन्ध कर सकते हैं और उस समय एक अतिरिक्त विचार-विमर्श का आनन्द ले सकते हैं। इस प्रकार गृहस्वामी के साथ एक नियमित बाइबल अध्ययन आरंभ किया जा सकता है।
४ जब कभी भी संभव हो अपने साथ पत्रिकाएं रखिए। सहकर्मियों, व्यापार में परिचित व्यक्तियों, सहपाठियों, और रिश्तेदारों को पत्रिकाएं, और यहाँ तक कि अभिदान भी पेश करने के लिए सतर्क रहिए। सड़क गवाही कार्य में या यात्रा के दौरान भी इन पत्रिकाओं को नियमित रूप से पेश किया जा सकता है।
५ जैसे ही नई पत्रिकाएं कलीसिया में पहुँचाई जाती हैं, उन्हें प्रकाशकों के लिए उपलब्ध की जानी चाहिए। जब आप एक नया अंक प्राप्त करते हैं, तब इसके साथ अच्छी तरह से परिचित हो जाइए। आपके क्षेत्र के लोग किन विषयों पर अति चिंतित हैं? विश्व शान्ति और सुरक्षा? अर्थव्यवस्था? अच्छी सरकार? वातावरण? विशिष्ट रूप से, प्रहरीदुर्ग लोगों को एकमात्र स्थायी समाधान, परमेश्वर के राज्य की ओर निर्देशित करती है। (दानि. २:४४; मत्ती ६:१०) सचमुच यह हमारे “महान उपदेशक” की ओर से एक अमूल्य देन है।—यशा. ३०:२०.
६ अप्रैल और मई महीने क्षेत्र सेवा में अधिक समय बिताने के श्रेष्ठ अवसर देते हैं। चूँकि मई में पाँच पूरे सप्ताहांत हैं, बहुत जन सहयोगी पायनियर के तौर पर कार्य करेंगे। इन दो महीनों के दौरान हम सब अपनी क्षेत्र सेवा को बढ़ाने और अभिदान को जोश के साथ पेश करने का अभी से व्यक्तिगत लक्ष्य रख सकते हैं, और इस प्रकार जिन लोगों से हम मिलते हैं उनको प्रहरीदुर्ग और अवेक! पढ़ने का प्रोत्साहन दे सकते हैं।