वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 11/95 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1995
हमारी राज-सेवा—1995
km 11/95 पेज 7

घोषणाएँ

▪ साहित्य भेंट नवम्बर: जहाँ भी संभव हो, पवित्र शास्त्र का नया संसार अनुवाद (अंग्रेज़ी) को पुस्तक बाइबल—परमेश्‍वर का वचन या मनुष्य का वचन? (अंग्रेज़ी) के साथ ७५ रुपए के चंदे पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए। विकल्पतः, मानवजाति द्वारा परमेश्‍वर की खोज (अंग्रेज़ी) पुस्तक को ४५ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। जहाँ गृहस्वामी अंग्रेज़ी नहीं जानते हैं वहाँ हमारी राज्य सेवकाई में विशेष भेंट की पुस्तकों के रूप में पहले सूचीबद्ध की गयी कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुस्तक ८ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। हमारे पास इस वर्ग की अब भी उपलब्ध पुस्तकों की सूची के लिए अगस्त १९९५ की हमारी राज्य सेवकाई का ‘घोषणाएँ’ स्तंभ देखिए। हमारी समस्याएँ या “देख!” ब्रोशर पंजाबी या बंगला जाननेवाले व्यक्‍तियों को, और जीवन का आनन्द लीजिये ब्रोशर नेपाली पढ़नेवालों को पेश किया जा सकता है। आपकी युवावस्था—इसका पूरा लाभ उठाना! पुस्तक को मलयालम पसन्द करनेवाले व्यक्‍तियों को १५ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। कृपया ध्यान दीजिए कि इस पुस्तक को ख़ास दर पर पेश नहीं किया जाना है। दिसम्बर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा पुस्तक ४५ रुपए के चंदे पर। विकल्पतः, बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक या पुस्तक आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं उतने ही चंदे पर पेश की जा सकती है (छोटे आकार की सर्वदा जीवित रहना पुस्तक २५ रुपए की है)। जनवरी: हमारी राज्य सेवकाई में विशेष भेंट की पुस्तकों के रूप में पहले सूचीबद्ध की गयी कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुस्तक ८ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। फरवरी: पुस्तक प्रकाशितवाक्य—इसकी महान्‌ पराकाष्ठा निकट! ५० रुपए के चंदे पर। विकल्पतः, हमारी राज्य सेवकाई में विशेष भेंट की पुस्तकों के रूप में पहले सूचीबद्ध की गयी कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुस्तक ८ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है।

▪ हमारी राज्य सेवकाई अधिवेशन के समय के दौरान प्रत्येक सप्ताह के लिए सेवा सभा की सारणी देगी। कलीसियाएँ ज़रूरत के अनुसार समायोजनाएँ कर सकती हैं जिससे भाई “आनन्दित स्तुतिकर्ता” ज़िला अधिवेशन में और फिर अगले सप्ताह सेवा सभा में कार्यक्रम की विशेषताओं के ३०-मिनट के पुनर्विचार के लिए उपस्थित हो सकें। ज़िला अधिवेशन कार्यक्रम के हर दिन के पुनर्विचार के लिए पहले ही दो या तीन योग्य भाइयों को नियत किया जाना चाहिए जो उल्लेखनीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने में समर्थ होंगे। अच्छी तरह से तैयार किया गया यह पुनर्विचार कलीसिया को व्यक्‍तिगत अनुप्रयोग के लिए और क्षेत्र में इस्तेमाल के लिए मुख्य मुद्दों को याद रखने में मदद करेगा। श्रोताओं की टिप्पणियाँ और बताए गए अनुभवों को संक्षिप्त और विषय के अनुसार होना चाहिए।

▪ उपलब्ध नए प्रकाशन:

प्रहरीदुर्ग प्रकाशन अनुक्रमणिका १९९०-१९९४ —अंग्रेज़ी (पायनियरों के लिए ११ रुपए और प्रकाशकों और जनता के लिए १८ रुपए।)

▪ पुनःउपलब्ध प्रकाशन:

क्यों आप बाइबल पर विश्‍वास कर सकते हैं (ट्रैक्ट क्र. १३) —अंग्रेज़ी, मलयालम

यहोवा के गवाह क्या विश्‍वास करते है? (ट्रैक्ट क्र. १४) —अंग्रेज़ी, मलयालम

एक शान्तिपूर्ण नए संसार में जीवन (ट्रैक्ट क्र. १५) —अंग्रेज़ी, तमिल, मलयालम

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें