वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 5/96 पेज 8
  • सच्चाई बोलते रहिए

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • सच्चाई बोलते रहिए
  • हमारी राज-सेवा—1996
  • मिलते-जुलते लेख
  • कुछ व्यक्‍तियों के उद्धार के लिए लौटिए
    हमारी राज-सेवा—1996
  • “विश्‍वास सुनने से . . . होता है”
    हमारी राज-सेवा—1996
  • सच्चे परमेश्‍वर का ज्ञान जीवन की ओर ले जाता है
    हमारी राज-सेवा—1996
  • परमेश्‍वर से प्राप्त ज्ञान कई सवालों के जवाब देता है
    हमारी राज-सेवा—1997
और देखिए
हमारी राज-सेवा—1996
km 5/96 पेज 8

सच्चाई बोलते रहिए

प्रेरितों ने घोषणा की: “यह तो हम से हो नहीं सकता, कि जो हम ने देखा और सुना है, वह न कहें।” (प्रेरि. ४:२०) आज हमें भी सच्चाई बोलते रहना है। हालाँकि प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! का वितरण सुननेवालों को ढूँढने का एक ज़रिया है, यदि हमें दिलचस्पी रखनेवालों को सच्चाई के बारे में और ज़्यादा सिखाना है तो हमें लौटना चाहिए।

२ जहाँ “जब युद्ध नहीं रहेंगे” विषय वाला ख़ास अप्रैल “सजग होइए!” (अंग्रेज़ी) दिया गया है, वहाँ पुनःभेंट करते वक़्त, आप यह पूछने के द्वारा एक बाइबल अध्ययन की शुरूआत कर सकते हैं:

▪“पिछली बार, हमने राष्ट्रों के युद्ध और उनमें धर्म के भाग के बारे में बातें की थीं। क्या आपको एहसास हुआ था कि ऐसी घटनाएँ स्पष्ट रूप से साबित करती हैं कि हम ऐसे समय में जी रहे हैं जिन्हें बाइबल अन्तिम दिन कहती है? [ज्ञान पुस्तक दिखाइए। अध्याय ११ का पहला अनुच्छेद पढ़िए, और पृष्ठ १०२ के बक्स को विशिष्ट कीजिए।] यह पुस्तक यहाँ विषय-सूची में दिए गए १८ अन्य विषयों के साथ इस विषय को समझाती है। [पृष्ठ ३ दिखाइए।] यदि मुझे अनुमति हो तो मैं यह प्रदर्शित करना चाहूँगा कि इन महत्त्वपूर्ण बाइबल विषयों की समझ पाने में यह पुस्तक आपकी कैसे मदद कर सकती है।” यदि अनुमति दी जाती है तो पृष्ठ ६ से अध्ययन शुरू कीजिए।

३ यदि आपने लौटकर यह समझाने का वादा किया कि अभी एक सुरक्षित जीवन का आनन्द उठाना कैसे संभव है, तो आप शायद कुछ इस तरह कहें:

▪“जब हम पहली बार मिले, तब मैंने आपको बाइबल से एक पाठ दिखाया था जो मनुष्य के भविष्य के बारे में आशावादी होने के लिए हमें कारण देता है। आज मैं कुछ ऐसी बात पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा जो दिखाती है कि वह कौन है जो अभी हमें सुरक्षा की भावना दे सकता है।” भजन ४:८ पढ़िए। ज्ञान पुस्तक का पृष्ठ १६८ खोलिए और अनुच्छेद १९ पढ़िए। फिर पूछिए: “क्या आप एक ऐसा मुफ़्त गृह बाइबल अध्ययन का आनन्द उठाएँगे जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि आप भी अपने जीवन में इस प्रकार की सुरक्षा कैसे पा सकते हैं?” यदि जवाब हाँ है, तो अध्याय १ खोलिए।

४ प्रारम्भिक भेंट में यदि कार्यस्थल में ईमानदारी की ज़रूरत पर चर्चा की गयी थी, तो पुनःभेंट में आप शायद इस प्रस्तुति का इस्तेमाल करें:

▪“आपको शायद याद हो कि हमने कार्यस्थल में ईमानदारी के महत्त्व के बारे में बातें की थीं। लूका १६:१० में अभिलिखित यीशु मसीह का कथन रोज़गार बाज़ार में एक व्यक्‍ति की संभावनाओं को भी प्रभावित कर सकता है। [शास्त्रवचन पढ़िए और उस पर टिप्पणी कीजिए।] बाइबल में आधुनिक मनुष्य के लिए काफ़ी व्यावहारिक सलाह है, जिनमें मत्ती ४:४ में पाए गए यीशु के ये शब्द शामिल हैं।” आयत पढ़िए। नियमित रूप से बाइबल का अध्ययन करने के महत्त्व को बताइए। यदि पहली भेंट में एक अभिदान स्वीकारा नहीं गया था, तो इसे अब पेश कीजिए या ज्ञान पुस्तक से एक गृह बाइबल अध्ययन पेश कीजिए।

५ आप यह कहने के द्वारा पुनःभेंट में अध्ययन को सीधे-सीधे पेश कर सकते हैं:

▪“बाइबल जो सिखाती है, उसके बारे में सभी जगह लोगों को जानकारी देने के लिए हम अपनी पत्रिकाओं को संसार-भर में वितरित करते हैं। जो वे सीखते हैं, यदि व्यक्‍ति उसका मूल्यांकन करते हैं, तो हम मुफ़्त गृह बाइबल अध्ययन पेश करते हैं। [प्रहरीदुर्ग के पीछे के आवरण के बक्स ‘क्या आप एक भेंट का स्वागत करेंगे?’ का उल्लेख कीजिए।] हम इस पुस्तक, ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है को मार्गदर्शक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। आइए मुझे संक्षिप्त में दिखाने दीजिए कि एक अध्ययन किस प्रकार संचालित किया जाता है।”

६ यदि हम सच्चाई बोलते रहते हैं, तो हम निश्‍चिन्त हो सकते हैं कि ऐसे कुछ लोग होंगे जो सुनेंगे और अनुकूल प्रतिक्रिया दिखाएँगे।—मर. ४:२०.

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें