वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 10/96 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1996
हमारी राज-सेवा—1996
km 10/96 पेज 7

घोषणाएँ

◼ साहित्य भेंट अक्‍तूबर: प्रहरीदुर्ग या अवेक! के अभिदान। अर्धमासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान ९० रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्धमासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ४५ रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है। अगर अभिदान से इंकार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को ४ रुपए प्रति के चंदे पर पेश किया जाना चाहिए। अभिदान लेते वक़्त, कृपया याद रखिए कि पंजाबी और उर्दू को छोड़ (जिनमें यह मासिक है), प्रहरीदुर्ग अब सभी भारतीय भाषाओं और नेपाली में अर्धमासिक है। फिलहाल, सजग होइए! तमिल और मलयालम में अर्धमासिक है परन्तु कन्‍नड़, गुजराती, और तेलगू में मासिक है। सजग होइए! की त्रैमासिक वितरक प्रतियाँ कलीसियाओं के लिए उर्दू, बंगला, नेपाली, मराठी, और हिन्दी में उपलब्ध हैं, परन्तु इन पाँचों भाषाओं में व्यक्‍तिगत अभिदान उपलब्ध नहीं हैं। नवम्बर: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक २० रुपए के चंदे पर। गृह बाइबल अध्ययन शुरू करने के उद्देश्‍य से सभी वितरणों पर पुनःभेंट करने का ख़ास प्रयास किया जाएगा। दिसम्बर: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक, २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है)। विकल्पतः, या तो पुस्तक वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा या बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक ४५ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। जनवरी: पुरानी १९२-पृष्ठ की पुस्तकों की विशेष भेंट १० रुपए प्रति के चंदे पर। (पायनियर दर ५ रुपए है) इस श्रेणी की पुस्तकों की सूची के लिए जो हमारे पास अभी भी उपलब्ध हैं, जनवरी १९९६ की हमारी राज्य सेवकाई का ‘घोषणाएँ’ स्तम्भ देखिए। नेपाली अथवा बंगला पढ़ना पसन्द करनेवालों को कोई भी ३२-पृष्ठ का ब्रोशर पेश किया जा सकता है। पुस्तक अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना मलयालम चुननेवाले व्यक्‍तियों को २० रुपए के चंदे पर और पुस्तक ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पंजाबी पसन्द करनेवालों को २० रुपए के चंदे पर प्रस्तुत की जा सकती है। कृपया ध्यान दीजिए कि ऊपर बतायी गयी ये आख़िरी दो पुस्तकें विशेष दर पर प्रस्तुत नहीं की जानी हैं।

◼ हमारी राज्य सेवकाई के इस अंक का अंतःपत्र “१९९७ के लिए ईश्‍वरशासित सेवकाई स्कूल तालिका” है और उसे पूरे १९९७ के दौरान देखने के लिए रखा जाना चाहिए।

◼ संस्था अब भी सभी भाषाओं के लिए अनुवादकों की तलाश में है, ख़ासकर कन्‍नड़, तेलगू, पंजाबी, बंगला, और मराठी के लिए। बेथेल सेवा के लिए उपलब्ध भाई-बहन, संस्था से अपनी भाषा में उन्हें परीक्षा सामग्री भेजने का निवेदन करते हुए आवेदन कर सकते हैं।

◼ सजग होइए! मासिक पत्रिका के रूप में मराठी और हिन्दी में जनवरी ८, १९९७ के अंक से उपलब्ध होगी। जो कलीसियाएँ इन दो संस्करणों के लिए अपने ऑर्डर को समायोजित करना चाहती हैं उन्हें फ़ौरन ऐसा करना चाहिए। नवम्बर १९९६ के बाद से, इन दो संस्करणों के लिए एक-वर्षीय अभिदान ४५ रुपए के लिए पेश किया जा सकता है, और गृहस्वामी को बताया जा सकता है कि जनवरी ८, १९९७ का अंक पहला अंक होगा।

◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:

कुरुक्षेत्र से अरमगिदोन तक—और आपकी उत्तरजीविता —तेलगू

छुटकारे की ओर ले जाने वाला परमेश्‍वरीय सत्य का मार्ग —तेलगू

◼ पुनःउपलब्ध प्रकाशन:

कुरुक्षेत्र से अरमगिदोन तक—और आपकी उत्तरजीविता —गुजराती, तमिल, मराठी, मलयालम, हिन्दी

छुटकारे की ओर ले जाने वाला परमेश्‍वरीय सत्य का मार्ग —तमिल, मलयालम

ज़िन्दगी में इससे ज़्यादा और भी कुछ है! —तमिल, मराठी

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें