वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 2/97 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1997
हमारी राज-सेवा—1997
km 2/97 पेज 7

घोषणाएँ

▪ साहित्य भेंट फरवरी: पुस्तक आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है) या पुस्तक, अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना (अंग्रेज़ी) २० रुपए के चंदे पर। विकल्प के रूप में, कोई भी पुरानी १९२-पृष्ठ की ख़ास भेंट की पुस्तकों को १० रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। मार्च: पुस्तक पारिवारिक सुख का रहस्य २० रुपए के चंदे पर। अप्रैल और मई: प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! के अभिदान। सूचना: हम सभी कलीसियाओं को पारिवारिक और सर्वदा जीवित रहना पुस्तकों का अच्छा इस्तेमाल करते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। प्रकाशकों को पूरे साल के दौरान इन पुस्तकों की प्रतियाँ हर समय अपने साथ रखने के लिए और उन्हें हरेक उपयुक्‍त अवसर पर पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। जिन कलीसियाओं ने उपरोक्‍त कोई भी अभियान वस्तुओं के लिए निवेदन नहीं किया है, उन्हें अपने अगले साहित्य निवेदन फ़ार्म (S-AB-14) पर ऐसा करना चाहिए।

▪ सचिव और सेवा ओवरसियर को सभी नियमित पायनियरों की गतिविधि पर पुनर्विचार करना चाहिए। यदि किसी को घंटों की आवश्‍यकता पूरी करने में कठिनाई हो रही है, तो प्राचीनों को सहायता प्रदान करने का प्रबंध करना चाहिए। सुझावों के लिए, संस्था के अक्‍तूबर १, १९९३ और अक्‍तूबर १, १९९२ के (S-201) पत्रों पर पुनर्विचार कीजिए। अक्‍तूबर १९८६ की हमारी राज्य सेवकाई के अंतःपत्र के अनुच्छेद १२-२० भी देखिए।

▪ वे प्रकाशक जो मार्च, अप्रैल, और मई में सहयोगी पायनियरों के तौर पर कार्य करना चाहते हैं उन्हें अपनी योजनाएँ अभी बनानी चाहिए और अर्ज़ी शीघ्र देनी चाहिए। यह प्राचीनों को आवश्‍यक क्षेत्र सेवा प्रबंध करने और पर्याप्त पत्रिकाएँ और अन्य साहित्य तैयार रखने में सहायता करेगा। उन सभी के नामों की कलीसिया में घोषणा करनी चाहिए जिन्हें सहयोगी पायनियर का कार्य करने की स्वीकृति दी गयी है।

▪ प्राचीनों के निकाय को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि जब कलीसिया स्थानीय सम्मेलनों में उपस्थित होती है तो निम्नलिखित समायोजन की आवश्‍यकता होती है: जब एक ख़ास सम्मेलन दिन कार्यक्रम नियत होता है, तो कलीसिया को पूरे सप्ताह अपनी सभी सामान्य सभाएँ रखनी चाहिए, केवल जन-सभा और प्रहरीदुर्ग अध्ययन को रद्द किया जाता है। जब एक सर्किट सम्मेलन में उपस्थित होने का कार्यक्रम तय किया गया हो, तब कलीसिया ईश्‍वरशासित सेवकाई स्कूल और सेवा सभा भी रद्द करेगी; उस सप्ताह स्थानीय रूप से केवल कलीसिया पुस्तक अध्ययन आयोजित किया जाएगा।

▪ जनवरी ८, १९९७ के अंक से सजग होइए! नेपाली में एक मासिक प्रकाशन होगा और सालाना अभिदान ४५ रुपए पर उपलब्ध होगा।

▪ उपलब्ध नए प्रकाशन:

अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिये! —आसामी, तिब्बती

आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं (छोटा संस्करण) —पंजाबी

एक शान्तिपूर्ण नए संसार में जीवन (ट्रैक्ट क्र. १५) —ज़ॊंग्‌खा

परमेश्‍वर हमसे क्या माँग करता है?—अंग्रेज़ी, आसामी, उड़िया, कन्‍नड़, कोंकणी (देवनागरी, कन्‍नड़, और यूनानी लिपियों में अलग से उपलब्ध), खासी, गुजराती, तमिल, तेलगू, नेपाली, पंजाबी, बंगला, मराठी, मणिपुरी, मलयालम, मीज़ो, हिन्दी

(यह ब्रोशर प्रकाशकों और जनता के लिए ६ रुपए और पायनियरों के लिए ४ रुपए का है।)

पारिवारिक सुख का रहस्य—अंग्रेज़ी, कन्‍नड़, गुजराती, तमिल, तेलगू नेपाली, पंजाबी, मराठी, मलयालम, हिन्दी

(यह पुस्तक प्रकाशकों और जनता के लिए २० रुपए और पायनियरों के लिए १२ रुपए की है।)

▪ नई ऒडियोकैसॆट उपलब्ध:

परमेश्‍वर हमसे क्या माँग करता है? (एक कैसॆट)—कन्‍नड़, गुजराती, तमिल, तेलगू, नेपाली, पंजाबी, बंगला, मराठी, मलयालम, हिन्दी

(ये ऒडियोकैसॆट प्रकाशकों और जनता के लिए ६५ रुपए और पायनियरों के लिए ५५ रुपए की हैं।)

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें