घोषणाएँ
▪ साहित्य भेंट जुलाई और अगस्त: निम्नलिखित किसी भी ३२-पृष्ठवाले ब्रोशर को ६ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिये!, क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है (अंग्रेज़ी), जीवन का उद्देश्य क्या है—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” परमेश्वर हमसे क्या माँग करता है?, वह परमेश्वरीय नाम जो सर्वदा तक बना रहेगा (अंग्रेज़ी), वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा, और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? सितंबर: पारिवारिक सुख का रहस्य पुस्तक २० रुपए के चंदे पर। अक्तूबर: प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! के लिए अभिदान। महीने के बाद के हिस्से से शुरू करते हुए, राज्य समाचार क्र. ३५ वितरित किया जाएगा। नोट: जिन कलीसियाओं ने उपरोक्त अभियान सामग्री का आवेदन अभी तक नहीं किया है वे ऐसा अपने अगले साहित्य आवेदन फ़ॉर्म (S-AB-14) में कर सकती हैं।
▪ पूरे पाँच सप्ताहांतों के कारण, अगस्त का महीना अनेक लोगों के लिए सहयोगी पायनियर कार्य करने के लिए सुविधाजनक हो सकता है।
▪ साहित्य की वार्षिक स्टॉक-जाँच के कारण, अगस्त १, १९९७ के बाद मिलनेवाले आवेदन सितंबर के दूसरे सप्ताह से पहले निपटाए नहीं जाएँगे। इसलिए कृपया इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी ज़रूरत का हिसाब लगाएँ और उसी के अनुसार इस महीने का साहित्य निवेदन भेजें।
▪ उपलब्ध नए प्रकाशन:
आप बाइबल पर भरोसा क्यों कर सकते हैं ट्रैक्ट क्र. १३ —उर्दू
क्या यह संसार बचेगा? ट्रैक्ट क्र. १९ —कोंकणी (अंग्रेज़ी लिपि)