घोषणाएँ
◼ साहित्य भेंट नवंबर: राज्य समाचार क्र. ३५ का वितरण जारी रहेगा। राज्य समाचार क्र. ३५ की उपलब्ध सप्लाई ख़त्म हो जाने के बाद, २० रुपए में ज्ञान पुस्तक पेश की जा सकती है। दिसंबर: निम्नलिखित तीन पुस्तकों में से कोई भी एक पुस्तक ४५ रुपए के चंदे पर: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, (छोटा आकार २५ रुपए का है), बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक, (छोटा आकार ३० रुपए का है), या वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। विकल्प के तौर पर, जुलाई की हमारी राज्य सेवकाई में सूचीबद्ध की गयी विशेष दर की किसी भी पुस्तक को ढाई रुपए में पेश किया जा सकता है। जनवरी: संस्था द्वारा आधी क़ीमत या विशेष दर की सूचीबद्ध कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुरानी पुस्तक। जहाँ स्थानीय भाषा में ऐसी कोई भी पुस्तक उपलब्ध नहीं है, ज्ञान या पारिवारिक सुख पुस्तकों को २० रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। फरवरी: पुस्तक आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा आकार ४५ रुपए का है) या संस्था द्वारा आधी क़ीमत या विशेष दर की सूचीबद्ध कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुरानी पुस्तक। जहाँ स्थानीय भाषा में ऐसी कोई भी पुस्तक उपलब्ध नहीं है, ज्ञान या पारिवारिक सुख पुस्तकों को २० रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है।
◼ नवंबर १६ को ख़ास अभियान के ख़त्म होने के बाद, जिन कलीसियाओं के पास अब भी राज्य समाचार क्र. ३५ की सप्लाई उपलब्ध है, वे प्रकाशकों को उसे ट्रैक्ट की तरह ही इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं, चाहे दर-दर की सेवा में हो या कहीं और। अगर ठीक समझा जाए, तो जो घर-पर-नहीं वहाँ प्रकाशक एक प्रति छोड़ सकते हैं, यह निश्चित करते हुए कि यह राहगीरों की नज़र में न पड़े। इस महत्त्वपूर्ण संदेश की सभी बची हुई प्रतियों को वितरित करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
◼ जनवरी १९९८ से शुरू होते हुए, सर्किट ओवरसियर अपनी भेंट के दौरान “यहोवा की बचाने की शक्ति पर भरोसा रखिए” शीर्षक का जन भाषण, और “यहोवा के भय में चलनेवाली कलीसियाएँ—अच्छा चाल-चलन बरक़रार रखिए” शीर्षक का समाप्ति सेवा भाषण देंगे। गुरुवार (या शुक्रवार) को उनके पहले सेवा भाषण का शीर्षक है: “‘हर जगह’ परमेश्वर के ज्ञान की ख़ुशबू फैलाना।”