बाइबल—सब लोगों के लिए परमेश्वर की ओर से मार्गदर्शक
१ लगभग चार अरब बाइबलें, २,१०० से भी ज़्यादा भाषाओं और बोलियों में छापी गयी हैं, जिससे धरती की ९० प्रतिशत से भी ज़्यादा आबादी को परमेश्वर का वचन उपलब्ध हुआ है। फिर भी, दुनिया में “यहोवा के वचन सुनने” का अकाल पड़ा हुआ है। (आमो. ८:११, NHT) कई लोगों के पास बाइबल की एक कॉपी तो है, पर वे या तो उसे पढ़ते नहीं या उसमें लिखी बातों को समझते नहीं। हम उन लोगों को जीवन में एक व्यावहारिक मार्गदर्शक के रूप में बाइबल का इस्तेमाल करने के लिए कैसे प्रेरित कर सकते हैं? २ दिसंबर में हम आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक, वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा, इन पुस्तकों को या जुलाई की हमारी राज्य सेवकाई में बताई गयी ख़ास दर की किसी भी पुस्तक को पेश करेंगे। जहाँ दिलचस्पी पायी जाती है, वहाँ हम उस बाइबल अनुवाद को भी पेश कर सकते हैं जिसने पिछले ४७ साल से हमें लाभ पहुँचाया है—नया संसार अनुवाद (अंग्रेज़ी)। उसकी स्पष्ट, आधुनिक भाषा का उदाहरण देने के द्वारा यह किया जा सकता है। (पुस्तक “समस्त शास्त्र,” पृष्ठ ३२८, अनुच्छेद ६ देखिए।) परमेश्वर की ओर से सभी लोगों के लिए मार्गदर्शक के नाते बाइबल को स्वीकार करने में दूसरों की मदद जोश से करने के द्वारा हम यहोवा की ओर से इस तोहफ़े के लिए अपनी हार्दिक क़दर दिखाएँगे।
३ “क्यों आप बाइबल पर विश्वास कर सकते हैं,” इस ट्रैक्ट का इस्तेमाल करने के द्वारा आप अपनी प्रस्तावना शुरू कर सकते हैं। आप शायद कहें:
◼ “हालाँकि दुनिया की ९० प्रतिशत से भी ज़्यादा आबादी के पास बाइबल है, फिर भी बहुत ही कम लोग इसे बराबर पढ़ते हैं। आपकी राय में इसकी वज़ह क्या है?” ट्रैक्ट के पहले दो अनुच्छेद और २ तीमुथियुस ३:१६ पढ़िए। ऊपर बतायी गयी किसी भी एक पुस्तक में से मुनासिब मुद्दे पर ज़ोर दीजिए और उसे पेश कीजिए। अगर इनकार किया जाता है तो घरवाले से बाक़ी ट्रैक्ट पढ़ने के लिए कहिए। आख़िरी उपशीर्षक, “भविष्य को पूर्वबतलाना” पर ज़ोर दीजिए।
४ जब आप उन लोगों के पास लौट रहे हों जिन्हें आपने ट्रैक्ट “क्यों आप बाइबल पर विश्वास कर सकते हैं” दिया था, आप इसे आज़मा सकते हैं:
◼ फिर से अपना परिचय देने के बाद, ट्रैक्ट के आख़िरी दो अनुच्छेद पढ़िए। घरवाले से पूछिए कि क्या कभी उसने धरती पर हमेशा-हमेशा के लिए रहने की गुंजाइश पर ग़ौर किया है। उसके जवाब देने के बाद, कहिए: “यहोवा के साक्षियों को यक़ीन है कि बाइबल में बतायी गयी सभी भविष्यवाणियाँ पूरी होंगी, जिनमें वे भविष्यवाणियाँ भी शामिल हैं जो परमेश्वर की माँगों को पूरा करनेवाले सभी लोगों के लिए एक अद्भुत भविष्य के बारे में पहले से बताती हैं।” माँग ब्रोशर के पृष्ठ १३ का चित्र दिखाइए, पाठ ५ खोलिए, और वहाँ दिए गए सवालों के जवाबों की चर्चा करने के द्वारा अध्ययन शुरू करने की पेशकश कीजिए।
५ ऐसी जगह जहाँ लोग धार्मिक क़िस्म के हैं, आप शायद शुरूआत में यों कहें:
◼ “लोगों के दिल में बाइबल के लिए जो आदर है, हम उसे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कई परिवारों के पास बाइबल तो है, पर वे बड़ी मुसीबतों के वक़्त शायद ही कभी उससे परामर्श लेते हैं। क्या आपने कभी इस पर ग़ौर किया है? [जवाब के लिए रुकिए।] शायद उन्हें लगता है कि बाइबल पुराने ज़माने की है। यह पुस्तक (महीने की प्रस्तुति में से कोई भी एक) इस बात का यक़ीन दिलानेवाला सबूत देती है कि बाइबल वैज्ञानिक दृष्टि से सही है और यह आज की गंभीर समस्याओं का व्यावहारिक हल देती है।” पुस्तक में से कुछ बातों पर ज़ोर दीजिए और उसे पेश कीजिए।
६ साहित्य देने के बाद पुनःभेंट करते समय आप कह सकते हैं:
◼ “जब मैं पिछली बार आपसे मिला था, तब हमने चर्चा की थी कि कैसे बाइबल आजकल की पेचीदा समस्याओं को हल करने में हमारी मदद कर सकती है। जिन लोगों ने इसे परमेश्वर का वचन मानकर क़बूल किया है उन्हें भी ज़्यादा ख़ुशी और संतोष के साथ जीवन जीने में मदद मिली है। आपके पास जो किताब मैं छोड़ गया था उसमें से मैं आपको एक व्यावहारिक बाइबल सिद्धांत दिखाना चाहूँगा।” आपने जो पुस्तक दी है उसमें से किसी एक शास्त्रीय सिद्धांत पर चर्चा कीजिए। अगर दिलचस्पी दिखायी जाती है, तो ज्ञान पुस्तक या माँग ब्रोशर से अध्ययन पेश कीजिए।
७ यह प्रस्तुति शायद बुज़ुर्ग लोगों को अच्छी लगे:
◼ “एक ऐसा ज़माना था जब ज़्यादातर घरों में बाइबल पढ़ी जाती थी और जब परिवार उसके उसूलों पर चलते थे। क्या आपके परिवार में भी ऐसा था? [जवाब के लिए रुकिए।] आजकल तो लगता है कि लोगों का ध्यान इतना बँटा हुआ है कि उनके पास बाइबल पढ़ने के लिए वक़्त नहीं है, या वे सोचते हैं कि इसके नैतिक सिद्धांत पुराने ज़माने के हैं। मगर, आज ऐसे कई लोग मौजूद हैं जिनकी ज़िंदगी बाइबल का अध्ययन करने की वज़ह से बेहतर हुई है। अगर आप पढ़ना चाहेंगे कि परमेश्वर के वचन की ताक़त ने कैसे उनकी मदद की है, तो मुझे आपको यह पुस्तक देने में ख़ुशी होगी।” महीने की भेंट में से कोई भी एक पुस्तक पेश कीजिए।
८ पुनःभेंट पर आप कह सकते हैं:
◼ “जब हमने पिछली बार बात की थी, तो हमने माना था कि आज के समाज में बाइबल के नैतिक सिद्धांतों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। क्या इस क़िस्म की बेरुख़ी से हमें परेशान होना चाहिए? [जवाब के लिए रुकिए।] यीशु मसीह ने बाइबल का ज्ञान लेने पर बहुत ज़ोर दिया।” यूहन्ना १७:३ पढ़िए। फिर ज्ञान पुस्तक के अध्याय १, अनुच्छेद ५ से जानकारी दीजिए। हमारे मुफ़्त बाइबल अध्ययन कार्यक्रम के बारे में समझाइए और उसे प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखिए।
९ दुआ कीजिए कि यहोवा आपकी सभी कोशिशों पर आशीष देगा जब आप बाइबल—सभी लोगों के लिए परमेश्वर की ओर से मार्गदर्शक—पर ध्यान आकर्षित करते हैं।