वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 12/97 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1997
हमारी राज-सेवा—1997
km 12/97 पेज 7

घोषणाएँ

◼ साहित्य भेंट दिसंबर: निम्नलिखित तीन पुस्तकों में से कोई भी एक पुस्तक ४५ रुपए के चंदे पर: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, (छोटा आकार २५ रुपए का है), बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक, (छोटा आकार ३० रुपए का है), या वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। विकल्प के तौर पर, जुलाई की हमारी राज्य सेवकाई में दी गयी विशेष दर की किसी भी पुस्तक को ढाई रुपए में पेश किया जा सकता है। जनवरी: संस्था द्वारा आधी क़ीमत या विशेष दर की सूची में दी गयी कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुरानी पुस्तक। जहाँ स्थानीय भाषा में ऐसी कोई भी पुस्तक उपलब्ध नहीं है, वहाँ ज्ञान या पारिवारिक सुख पुस्तकों को २० रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। फरवरी: पुस्तक आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा आकार ४५ रुपए का है) या संस्था द्वारा आधी क़ीमत या विशेष दर की सूची में दी गयी कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुरानी पुस्तक। जहाँ स्थानीय भाषा में ऐसी कोई भी पुस्तक उपलब्ध नहीं है, ज्ञान या पारिवारिक सुख पुस्तक को २० रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। मार्च: पुस्तक ज्ञान जो अनंत जीवन की ओर ले जाता है, २० रुपए के चंदे पर। गृह बाइबल अध्ययन शुरू करने पर ज़्यादा ध्यान दीजिए। नोट: जिन कलीसियाओं ने उपरोक्‍त अभियान सामग्री का आवेदन अभी तक नहीं किया है वे अपने अगले साहित्य आवेदन फ़ॉर्म (S-AB-14) में ऐसा कर सकती हैं। निम्नलिखित विशेष-दर पुस्तकें (प्रकाशकों, पायनियरों, और जनता के लिए ढाई रुपए) अब भी हमारे पास उपलब्ध हैं: आपके लिए आनन्द का सुसमाचार—गुजराती; एकमात्र सच्चे परमेश्‍वर की उपासना में संयुक्‍त—मराठी, तमिल, नेपाली; क्या यही जीवन सब कुछ है?—अंग्रेज़ी; “तेरा राज्य आए”—गुजराती, मराठी, हिंदी; बाइबल—परमेश्‍वर का वचन या मनुष्य का वचन?—अंग्रेज़ी; बातें जिनमें परमेश्‍वर का झूठ बोलना असंभव है—कन्‍नड़; महान शिक्षक की सुनना—मराठी; ‘शान्ति के राजकुमार’ के अधीन विश्‍वव्यापी सुरक्षा—अंग्रेज़ी; सत्य जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है—गुजराती।

◼ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके द्वारा नियुक्‍त किसी भाई को कलीसिया की लेखा-परीक्षा दिसंबर १ या उसके बाद जल्द-से-जल्द करनी चाहिए। ऐसा किए जाने पर कलीसिया में घोषणा कीजिए।

◼ दिसंबर २६-२८, १९९७ को कलकत्ता में होनेवाला ज़िला अधिवेशन Rabindra Sarobar Stadium Hall, Southern Avenue, Opposite Menoka Cinema, Calcutta में होगा।

◼ दिसंबर १२-१४, १९९७ को सिलीगुरी में होनेवाले ज़िला अधिवेशन के मुख्यालय का नया पता है: Mr. Pradip Mondal, c/o G.N. Sarkar, Vidya Nilay, South Deshbondhu Para, Near Himachal Sangha, Siliguri Town P.O., WB 734 404.

◼ हर कलीसिया को १९९८ के दौरान इस्तेमाल के लिए फ़ॉर्मों की एक पर्याप्त मात्रा भेजी जा रही है। इन फ़ॉर्मों को समझदारी के साथ इस्तेमाल कीजिए। इन फ़ॉर्मों को सिर्फ़ उनके उद्देश्‍य के लिए ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। फ़ॉर्मों के साथ नयी वॉचटावर प्रकाशन सूची की चार कॉपियाँ शामिल हैं। एक सचिव के पास रहनी चाहिए और अन्य प्रतियाँ उन भाइयों को वितरित कर दी जानी चाहिए जो साहित्य, पत्रिकाएँ, और हिसाब-किताब की देखरेख करते हैं।

◼ १९९८ का वार्षिक पाठ है: ‘जो कोई यहोवा का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।’—रोमियों १०:१३. यह अच्छा होगा अगर कलीसियाएँ नया वार्षिक-पाठ लिखा हुआ अपना बोर्ड तैयार कर लें ताकि उसे जनवरी १, १९९८ को या उसके बाद जल्द-से-जल्द प्रदर्शित किया जा सके।

◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:

वॉच टावर पब्लिकेशंस इंडॆक्स १९९६ —अंग्रेज़ी

यह एक साल का इंडॆक्स पायनियरों को ८ रुपए में और प्रकाशकों तथा जनता को १२ रुपए में उपलब्ध है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें