वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 5/98 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1998
हमारी राज-सेवा—1998
km 5/98 पेज 7

घोषणाएँ

▪साहित्य भेंट मई: प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! के लिए अभिदान। अर्धमासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान ९० रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्धमासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ४५ रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं है। अगर अभिदान लेने से इंकार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एक प्रति ४ रुपए में पेश की जानी चाहिए।

अभिदान लेते वक्‍त, कृपया याद रखिए कि पंजाबी और उर्दू को छोड़ (जिनमें यह मासिक है), प्रहरीदुर्ग अब सभी भारतीय भाषाओं और नेपाली में अर्धमासिक है।

सजग होइए! तमिल और मलयालम में अर्धमासिक है, लेकिन कन्‍नड़, गुजराती, तेलगू, नेपाली, मराठी, और हिंदी में मासिक है। उर्दू, पंजाबी, और बंगला में सजग होइए! की त्रैमासिक वितरक प्रतियाँ कलीसियाओं के लिए उपलब्ध हैं परंतु इन तीनों भाषाओं में व्यक्‍तिगत अभिदान उपलब्ध नहीं हैं।

जून: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब २० रुपए के चंदे पर। (पायनियर-दर १५ रुपए है।) या १९२ पृष्ठ की कोई भी पुरानी किताब जो आधी कीमत या खास कीमत की सूची में आती है। जुलाई और अगस्त: निम्नलिखित किसी भी ३२ पृष्ठवाले ब्रोशर को ६.०० रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिए!, क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए?, क्या परमेश्‍वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है (अंग्रेज़ी), जीवन का उद्देश्‍य क्या है—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” परमेश्‍वर हमसे क्या माँग करता है?, वह परमेश्‍वरीय नाम जो सर्वदा तक बना रहेगा (अंग्रेज़ी), वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा, सब लोगों के लिए एक किताब और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? उचित जगहों पर इन ब्रोशरों को पेश किया जा सकता है, जैसे क्या कभी युद्ध के बिना एक संसार होगा? (अंग्रेज़ी) और मृत जनों की आत्माएँ—क्या वे आपकी मदद कर सकती हैं या नुकसान पहुँचा सकती हैं? क्या वे सचमुच अस्तित्व में हैं? (अंग्रेज़ी)।

सूचना: जिन कलीसियाओं ने ऊपर बतायी गयी किसी भी अभियान वस्तु को अभी तक नहीं मँगवाया है तो उन्हें अपने अगले साहित्य निवेदन फार्म (S-AB-14) में इसके लिए निवेदन कर देना चाहिए।

▪उपलब्ध नए प्रकाशन:

बाइबल की मूल शिक्षाएँ (जो बपतिस्मा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए अपनी सेवकाई पुस्तक से प्रश्‍न)—उर्दू

किस तरह बाइबल चर्चाओं को आरंभ करें और जारी रखें (रीज़निंग पुस्तक से पृष्ठ ९-२४ तक)—उर्दू

हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा?—कोंकणी (कन्‍नड़ लिपि), उड़िया

▪प्रकाशन जो उपलब्ध नहीं हैं:

महान शिक्षक की सुनना—तमिल, मराठी, मलयालम

▪कलीसिया पुस्तक अध्ययन : हमारी राज्य सेवकाई के अप्रैल के अंक में सूचित ब्रोशर के बजाय अब अध्ययन सभी कलीसियाओं में ४ मई, १९९८ से मई की हमारी राज्य सेवकाई में दी गई सारणी के अनुसार ज्ञान पुस्तक से किया जाएगा।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें