घोषणाएँ
◼ जू के लिए साहित्य पेशकश: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है। जुलाई और अगस्त: ३२ पेजवाले इन ब्रोशरों में से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिए!, क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है (अंग्रेज़ी), जीवन का उद्देश्य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, मरने पर हमारा क्या होता है? (अंग्रेज़ी) और वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा। नीचे बताए गए ब्रोशरों को जहाँ देना ठीक लगे वहाँ दे सकते हैं: क्या कभी युद्ध बिना एक संसार होगा? (अंग्रेज़ी), मरे हुओं की आत्माएँ—क्या वे आपकी मदद कर सकती हैं या क्या वे आपको हानि पहुँचा सकती हैं? क्या वे सचमुच अस्तित्त्व में हैं? (अंग्रेज़ी), सब लोगों के लिए एक किताब और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? सितंबर: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है।
◼ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके द्वारा नियुक्त किसी भाई को जून १ या उसके बाद जल्द-से-जल्द कलीसिया के अकाउंट्स की जाँच करनी चाहिए। जब यह जाँच खत्म हो जाती है, तब इसकी घोषणा कलीसिया में अगली लेखा रिपोर्ट पढ़कर सुनाते वक्त कीजिए।
◼ पत्रिकाएँ या दूसरे साहित्य न मिलने, कम मिलने या खराब हालत में मिलने के बारे में संस्था को पत्र लिखते वक्त, कलीसियाओं से अनुरोध किया जाता है कि २८ दिन के अंदर पूरी जानकारी लिखकर भेजें, जैसे कि वह कौन-सा साहित्य था, किस भाषा में था, कितना कम था, कितना खराब हो गया, और पैकेट या कार्टन सही-सलामत पहुँचे या नहीं, वगैरह-वगैरह। इससे संस्था को कलीसियाओं की अच्छी तरह मदद करने में आसानी होगी।
◼ उपलब्ध नयी किताबें:
मन लगाकर पढ़िए और लिखिए - अंग्रेज़ी
पढ़ना और लिखना सीखिए (ra) (अंग्रेज़ी) की जगह अब ६४ पेज का यह ब्रोशर इस्तेमाल किया जाएगा। पायनियरों के लिए इस ब्रोशर की कीमत है ८ रुपए और प्रकाशकों और आम जनता के लिए १२ रुपए।
पारिवारिक जीवन का आनन्द (ट्रैक्ट नं. २१) और कौन वास्तव में संसार पर शासन करता है? (ट्रैक्ट नं. २२) - उड़िया
◼ फिर से उपलब्ध किताबें:
चर्चा के लिए बाइबल विषय - तमिल, नेपाली और मलयालम