वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 9/00 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2000
हमारी राज-सेवा—2000
km 9/00 पेज 7

घोषणाएँ

▪ सितंबर के लिए साहित्य की पेशकश: जीवन—इसकी शुरूआत कैसे हुई? विकास से या सृष्टि से? (अँग्रेज़ी) अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ दीजिए। दिलचस्पी दिखानेवाले लोगों को रिटर्न विज़िट में आप सबस्क्रिपशन पेश कर सकते हैं। नवंबर: इस महीने से राज्य समाचार क्र. 36 ट्रैक्ट, “नयी सदी में—आपकी ज़िंदगी कैसी होगी?” को बाँटना शुरू कर देना चाहिए। कलीसिया के भाई-बहन अपने इलाके में हर जगह राज्य समाचार क्र. 36 ट्रैक्ट देने के बाद माँग ब्रोशर या ज्ञान किताब लोगों को दे सकते हैं। अगर लोगों के पास ये साहित्य पहले से ही मौजूद हैं तो उन्हें सर्वदा जीवित रहिए किताब या सृष्टि (अँग्रेज़ी) किताब दे सकते हैं। दिसंबर: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है और न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन।

▪ प्राचीनों को याद दिलाया जाता है कि फरवरी 1, 1992 की प्रहरीदुर्ग के पेज 17-19 पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक उन लोगों से मिलने जाएँ जो कलीसिया से बहिष्कार किए गए हैं या जिन्होंने खुद कलीसिया से नाता तोड़ लिया हो लेकिन अब कलीसिया में वापस आने की इच्छा ज़ाहिर की हैं।

▪ कलीसिया के भाई-बहनों को प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! के लिए नए और पुराने, सभी सबस्क्रिपशन कलीसिया के ज़रिए ही भेजने चाहिए। अपने सबस्क्रिपशन भी कलीसिया के ज़रिए ही भेजने चाहिए।

▪ अगर कोई प्रचारक खुद-ब-खुद संस्था से साहित्य मँगाता है तो संस्था उसे साहित्य नहीं भेज सकती। कलीसिया का हर महीने का लिट्रेचर ऑर्डर संस्था को भेजने से पहले, प्रिसाइडिंग ओवरसियर को हर महीने कलीसिया में घोषणा करवानी चाहिए ताकि जिन्हें साहित्य मँगवाना है, वे लिट्रेचर सर्वॆंट को अपना ऑर्डर दे सकें। कृपया याद रखिए कि कौन-से प्रकाशन ‘स्पेशल रिक्वेस्ट आइटम’ हैं।

▪ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके द्वारा नियुक्‍त किसी भाई को सितंबर 1 या उसके बाद जल्द-से-जल्द कलीसिया के अकाउंट्‌स की जाँच करनी चाहिए। जब यह जाँच खत्म हो जाती है, तब इसकी घोषणा कलीसिया में अगली अकाउंट्‌स रिपोर्ट को पढ़ने के बाद कीजिए।

▪ लोणावला में “परमेश्‍वर के वचन पर चलनेवाले,” (अँग्रेज़ी) ज़िला अधिवेशन की जगह और तारीख बदल दी गयी है। अब यह मुंबई में, नवंबर 3-5, 2000 को होगा।

▪ उपलब्ध नए साहित्य:

वॉचटावर पब्लिकेशन इन्डेक्स 1999 —अँग्रेज़ी

▪ नए कॉम्पैक्ट डिस्क उपलब्ध है:

सिंग प्रेज़ीज़ टू जॆहोवा—कॉम्पैक्ट डिस्क (एक सेट में आठ डिस्क) —अँग्रेज़ी

▪ ये साहित्य दोबारा उपलब्ध हैं:

दानिय्येल की भविष्यवाणी पर ध्यान दें! —पंजाबी

परमेश्‍वर हमसे क्या माँग करता है? —सिंधी

अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिए! —मलयालम, तमिल

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें