घोषणाएँ
◼ जनवरी के लिए साहित्य पेशकश: कोई भी 192-पेज की पुरानी किताब जिसका स्टॉक कलीसिया के पास है। जिन कलीसियाओं में पारिवारिक सुख का रहस्य किताब है, वे इसे पेश कर सकती हैं। फरवरी: जीवन—इसकी शुरूआत कैसे हुई? विकास से या सृष्टि से? (अँग्रेज़ी), रॆवलेशन—इट्स ग्रैंड क्लाइमैक्स एट हैंड!, वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा या कोई भी 192-पेज की पुरानी किताब जिसका स्टॉक कलीसिया के पास है। मार्च: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है। बाइबल अध्ययन शुरू करने पर खास ध्यान दिया जाएगा। अप्रैल: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। दिलचस्पी दिखानेवालों के साथ पुनःभेंट करके मैगज़ीन रूट शुरू कीजिए। जिनके साथ मैगज़ीन रूट शुरू करना मुनासिब नहीं है, सिर्फ उन्हीं को आप अभिदान पेश कर सकते हैं। बाइबल अध्ययन शुरू करने के लक्ष्य से, माँग ब्रोशर पेश कीजिए।
◼ जनवरी 14 के सप्ताह की सेवा सभा में मौजूद सभी बपतिस्मा-प्राप्त प्रचारक, अपने लिए एडवान्स मेडिकल डाइरॆक्टिव/रिलीज़ कार्ड और अपने बच्चों के लिए आइडैंटिटी-कार्ड ले सकते हैं।
◼ सर्किट ओवरसियरों को फरवरी महीने से, या देर-से-देर मार्च 3 से नया जन-भाषण देना शुरू करना चाहिए जिसका शीर्षक है, “खतरों से भरे इस संसार में सुरक्षा पाना।”
◼ इस साल गुरुवार, मार्च 28 के दिन सूर्यास्त के बाद स्मारक मनाने के लिए कलीसियाओं को अच्छा प्रबंध करना चाहिए। भाषण सूर्यास्त से पहले दिया जा सकता है, मगर प्रतीकों का देना सूर्यास्त के बाद ही शुरू होना चाहिए। आपके क्षेत्र में सूर्यास्त कब होता है, इसके बारे में अखबार या किसी अन्य तरीके से पता कीजिए। हालाँकि हर कलीसिया के लिए अपना स्मारक समारोह मनाना अच्छा होगा, मगर यह शायद हमेशा संभव न हो क्योंकि हो सकता है कि बहुत-सी कलीसियाएँ एक ही किंगडम हॉल का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में, किसी एक या एक से ज़्यादा कलीसियाओं को उस शाम के लिए कहीं और स्मारक मनाने का इंतज़ाम करना होगा। हमारा सुझाव है कि अगर मुमकिन हो तो, पहला कार्यक्रम खत्म होने के कम-से-कम 40 मिनट बाद दूसरा कार्यक्रम शुरू किया जाए ताकि भाई-बहन आपस में मिल सकें, दिलचस्पी दिखानेवालों का जोश बढ़ा सकें और इस तरह सभी इस मौके का पूरा-पूरा फायदा उठा सकें। कलीसिया के लिए कौन-से प्रबंध सबसे अच्छे होंगे, इसका फैसला प्राचीनों का निकाय करेगा।
◼ जब प्रिसाइडिंग ओवरसियर को हर महीने संस्था के शिपिंग विभाग से भेजे गए साहित्य के लिए प्राप्ति-पत्र मिलता है, तो उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संस्था के किंगडम हॉल फंड और दुनिया-भर के काम के लिए कलीसिया द्वारा भेजे गए दान के प्राप्ति-पत्र, अगले अकाउंट्स् रिपोर्ट के साथ कलीसिया के सामने पढ़े जाएँ।
◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:
यशायाह की भविष्यवाणी—सारे जगत के लिए उजियाला II —अँग्रेज़ी, कन्नड़, तमिल, मलयालम
जीवन—इसकी शुरूआत कैसे हुई? विकास से या सृष्टि से? (छोटा आकार) —तमिल
संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है —अँग्रेज़ी, तमिल, मराठी, मलयालम, हिंदी
क्यों आप बाइबल पर विश्वास कर सकते हैं (ट्रैक्ट नं. 13) —निकोबारी
यहोवा के साक्षी क्या विश्वास करते हैं? (ट्रैक्ट नं. 14) —निकोबारी
एक खुशहाल नई दुनिया में रहना (ट्रैक्ट नं. 15) —निकोबारी
क्या आप में कोई अमर आत्मा वास करती है? (ट्रैक्ट नं. 25) —अँग्रेज़ी, तमिल, मिज़ो
◼ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:
जीवन—इसकी शुरूआत कैसे हुई? विकास से या सृष्टि से? (छोटा आकार) —मलयालम
यहोवा के भजन गाओ (29 गीत) —हिंदी
अनन्तकाल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिये! —तमिल, तेलगू, नेपाली
क्यों आप बाइबल पर विश्वास कर सकते हैं (ट्रैक्ट नं. 13) —बंगाली
यहोवा के साक्षी क्या विश्वास करते हैं? (ट्रैक्ट नं. 14) —बंगाली
एक खुशहाल नई दुनिया में रहना (ट्रैक्ट नं. 15) —अँग्रेज़ी, असमी, उड़िया, कन्नड़, गुजराती, तमिल, तेलगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, मराठी, मलयालम, हिंदी
सुखी परिवार का मज़ा लीजिए (ट्रैक्ट नं. 21) —अँग्रेज़ी, कन्नड़, गुजराती, तमिल, तेलगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, मराठी, मलयालम, हिंदी
आज दुनिया पर हुकूमत कौन कर रहा है? (ट्रैक्ट नं. 22) —अँग्रेज़ी, कन्नड़, गुजराती, तमिल, तेलगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, मराठी, मलयालम, हिंदी
◼ ऊपर बताए प्रकाशनों के लिए अपना लिट्रेचर रिक्वेस्ट फॉर्म (S-14) भेजने से पहले इस बात का ध्यान रखिए कि आपके जो ऑर्डर संस्था ने नहीं भेजे वे आपकी कलीसिया को भेज दिए जाएँगे।