पत्रिकाएँ पेश करने के लिए क्या कहना चाहिए
सजग होइए! जन.-मार्च
“हममें से ज़्यादातर लोग ऐसे शख्स को जानते होंगे जिसे डायबिटीज़ हो। मगर क्या आपको इस बीमारी के बारे में कुछ जानकारी है? [पत्रिका का कवर दिखाइए, और जवाब के लिए रुकिए।] यह बीमारी किस वजह से होती है और इसका क्या इलाज है, इसकी जानकारी इस पत्रिका में दी गयी है। इसमें बाइबल का यह वादा भी बताया गया है कि भविष्य में सभी बीमारियों को हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा।” आखिर में यशायाह 33:24 पढ़िए।
प्रहरीदुर्ग फर. 15
“धर्म के नाम पर होनेवाले बुरे कामों को देखकर आज बहुत-से लोग दुःखी हैं। कुछ लोगों को लगता है कि असल में धर्म ही दुनिया की सारी समस्याओं की जड़ है। क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है? [जवाब के लिए रुकिए। फिर प्रकाशितवाक्य 18:24 पढ़िए।] इस पत्रिका में समझाया गया है कि बाइबल इस बारे में क्या कहती है।”
सजग होइए! जन.-मार्च
“अगर आपका कोई अज़ीज़ लगभग हर मामले में अव्वल है, तो क्या आपको जलन होती है या आप खुद को बहुत छोटा महसूस करते हैं? [जवाब के लिए रुकिए, और फिर पेज 13 पर दिया लेख दिखाइए।] यह पत्रिका बताती है कि आप ऐसी भावनाओं पर कैसे काबू पा सकते हैं।”
प्रहरीदुर्ग मार्च 1
“एक बार किसी ने यीशु मसीह से पूछा: ‘सब से मुख्य आज्ञा कौन सी है?’ गौर कीजिए कि यीशु ने क्या जवाब दिया। [मरकुस 12:29, 30 पढ़िए।] क्या आपने कभी सोचा कि यीशु के कहने का मतलब क्या था? [जवाब के लिए रुकिए।] ‘हम परमेश्वर के लिए अपना प्रेम कैसे दिखाते हैं’ इस लेख में यीशु के उन जाने-माने शब्दों का मतलब समझाया गया है।”