वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 12/04 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2004
हमारी राज-सेवा—2004
km 12/04 पेज 7

घोषणाएँ

◼ दिसंबर के लिए साहित्य पेशकश: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब पेश कीजिए। या इसके बदले दूसरे साहित्य दीजिए जैसे बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक या आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं। जनवरी: 192 पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या जिसका रंग उतर गया है। या फिर सन्‌ 1990 से पहले की छपी कोई भी किताब पेश की जा सकती है। जिन कलीसियाओं के पास ऐसी कोई भी पुरानी किताब नहीं है, वे मैनकाइंड्‌स सर्च फॉर गॉड या पारिवारिक सुख का रहस्य किताब पेश कर सकती हैं। फरवरी: यहोवा के करीब आओ किताब पेश की जाएगी। जिन कलीसियाओं के पास यह किताब नहीं है, वे इसकी जगह सृष्टि (अँग्रेज़ी में, छोटी या बड़ी) किताब या रॆवलेशन क्लाइमैक्स किताब पेश कर सकती हैं। मार्च: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है किताब पेश कीजिए। घर पर बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए।

◼ कृपया ध्यान दीजिए कि सन्‌ 2006 का स्मारक, अप्रैल 12, बुधवार को सूरज ढलने के बाद मनाया जाएगा। इसकी खबर अभी से इसलिए दी जा रही है ताकि जहाँ कई कलीसियाएँ एक ही किंगडम हॉल इस्तेमाल करती हैं, वहाँ के भाई स्मारक के लिए दूसरे हॉल बुक कर सकें। प्राचीनों को हॉल के अधिकारियों से इस बात की सहमति ले लेनी चाहिए कि स्मारक के दौरान, इमारत में होनेवाले दूसरे कार्यक्रमों की वजह से शोर-शराबा न हो, ताकि स्मारक समारोह शांति और कायदे से मनाया जा सके।

◼ स्मारक एक बहुत ही खास सभा है, इसलिए अच्छा होगा कि प्राचीनों का निकाय, स्मारक भाषण देने के लिए बारी-बारी से प्राचीनों को चुनने या हर साल एक ही भाई को चुनने के बजाय ऐसे प्राचीन को चुने जो बोलने में अच्छी काबिलीयत रखता हो। हाँ, अगर कलीसिया में अभिषिक्‍त जनों में से कोई योग्य प्राचीन भाषण दे सकता है, तो उसी को चुनना चाहिए।

◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:

वॉचटावर पब्लिकेशन्स्‌ इंडैक्स 2003 —अँग्रेज़ी

बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक (छोटी किताब) —अँग्रेज़ी, मलयालम

यहोवा के भजन गाओ (29 गीत) —गुजराती

एक खुशहाल नई दुनिया में रहना (ट्रैक्ट नं. 15) —खासी

हमारे प्यारे मरे हुओं के लिए क्या कोई आशा है? (ट्रैक्ट नं. 16) —खासी

सुखी परिवार का मज़ा लीजिए (ट्रैक्ट नं. 21) —खासी

क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? (ट्रैक्ट नं. 26) —कोंकणी (रोमन लिपि), खासी

◼ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:

मैनकाइंड्‌स सर्च फॉर गॉड —अँग्रेज़ी

बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक (छोटी किताब) —तेलगू

बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक (बड़ी किताब) —तमिल

हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? —नेपाली

जीवन का उद्देश्‍य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं? —हिंदी

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें