घोषणाएँ
◼ सितंबर के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में बाइबल अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश की जानी चाहिए। ध्यान रखिए कि जिन लोगों को यह किताब दी जाती है, उनके साथ बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से वापसी भेंट करनी चाहिए। बाइबल सिखाती है किताब के साथ ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? भी पेश कीजिए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो उसे जागते रहो! ब्रोशर पेश कीजिए ताकि बाइबल में उसकी दिलचस्पी को और बढ़ाया जा सके। नवंबर: महान शिक्षक से सीखिए (अँग्रेज़ी) किताब पेश कीजिए। अगर यह किताब घर-मालिक की भाषा में उपलब्ध नहीं है, तो किताब सर्वश्रेष्ठ मनुष्य या बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक के साथ ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब पेश कीजिए। या अगर कलीसिया में इन किताबों का स्टॉक हो तो ये भी दी जा सकती हैं: बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक और आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं।
◼ कलीसियाओं को अब अपने अगले ऑर्डर के साथ सीडी-रॉम पर वॉचटावर लाइब्रेरी—2006 एडिशन (अँग्रेज़ी) के लिए ऑर्डर भेजना शुरू कर देना चाहिए। कृपया ध्यान रखें कि वॉचटावर लाइब्रेरी—2006 एडिशन सिर्फ बपतिस्मा-शुदा लोगों के लिए है और इसे सिर्फ कलीसिया के ज़रिए ही ऑर्डर किया जा सकता है।
◼ हर कलीसिया को नए सेवा साल के दौरान इस्तेमाल होनेवाले सालाना सर्विस फॉर्म काफी तादाद में भेजे जा रहे हैं। सचिवों को देखना चाहिए कि भेजे गए फॉर्म अगले सेवा साल के लिए काफी होंगे या नहीं। अगर इनमें से कोई भी फॉर्म कम पड़ेगा, तो आप इसके लिए फौरन ऑर्डर भेज सकते हैं।
◼ प्राचीनों को याद दिलाया जाता है कि वे फरवरी 1,1992 की प्रहरीदुर्ग के पेज 17-19 पर दी हिदायतों के मुताबिक, उन लोगों से मुलाकात करें जिन्हें कलीसिया से बहिष्कृत किया गया है या जिन्होंने खुद कलीसिया से नाता तोड़ लिया है, मगर अब वापस आना चाहते हैं।
◼ जिन कलीसियाओं के ट्रस्ट हैं, उन्हें याद दिलाया जाता है कि वे निर्धारित तारीख से पहले अपनी ऐन्यूअल जेनरल मीटिंग (AGM) रखें। इस सभा में और ट्रस्ट की दूसरी सभाओं में चर्चा किए गए सारे मुद्दों को अच्छी तरह एक किताब में लिख लीजिए। अच्छा होगा अगर चार्टर्ड अकाउंटैन्ट से ट्रस्ट के हिसाब-किताब की जाँच करवायी जाए। जाँच हो जाने के बाद, हिसाब-किताब की एक कॉपी शाखा दफ्तर को भेज दी जानी चाहिए।
◼ अमेरिकन साइन लैंग्वेज में उपलब्ध नए डी.वी.डी.:
नूह और दाऊद—डी.वी.डी. पर
मत्ती की सुसमाचार की किताब—डी.वी.डी. पर
◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:
बाइबल असल में क्या सिखाती है? —गुजराती, पंजाबी