घोषणाएँ
◼ सितंबर के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है, तो उसे बताइए कि वह इस किताब से कैसे फायदा पा सकता है। इसके लिए कुछ मिनटों में बाइबल अध्ययन का प्रदर्शन दिखाइए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से उसे ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए। नवंबर: बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक किताब पेश कीजिए। अगर कोई कहता है कि उसके बच्चे नहीं हैं, तो उसे जागते रहो! ब्रोशर पेश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। या अगर कलीसिया में इन किताबों का स्टॉक हो तो ये भी दी जा सकती हैं: यहोवा के करीब आओ और पारिवारिक सुख का रहस्य।
◼ सितंबर का महीना सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि इसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।
◼ कलीसियाओं को अब अपने अगले ऑर्डर के साथ वॉच टावर पब्लिकेशन्स इंडैक्स 2006 और सीडी-रॉम पर वॉचटावर लाइब्रेरी—2007 एडिशन (अँग्रेज़ी) के लिए ऑर्डर भेजना शुरू कर देना चाहिए। कृपया ध्यान रखें कि वॉचटावर लाइब्रेरी—2007 एडिशन सिर्फ बपतिस्मा-शुदा लोगों के लिए है और इसे कलीसिया के ज़रिए ही ऑर्डर किया जाना चाहिए।
◼ सन् 2008 में स्मारक के मौसम का खास जन भाषण मार्च 31, 2008 से शुरू होनेवाले हफ्ते में दिया जाएगा। भाषण का विषय बाद में बताया जाएगा। जिन कलीसियाओं में उस दिन सर्किट अध्यक्ष का दौरा या कोई सम्मेलन होगा, वहाँ खास भाषण उसके बादवाले हफ्ते में दिया जाएगा। किसी भी कलीसिया में यह भाषण मार्च 31 के हफ्ते से पहले नहीं दिया जाना चाहिए।
◼ जनवरी 2008 से सजग होइए! पत्रिका तेलगू, नेपाली, बंगला और मराठी भाषाओं में नहीं छापी जाएगी। और कन्नड़, गुजराती, तमिल, पंजाबी, मलयालम और हिंदी में यह पत्रिका हर तीन महीने में एक बार निकलेगी।
◼ प्रमुख अध्यक्ष या उसके ठहराए किसी भाई को जून, जुलाई और अगस्त के महीनों के लिए कलीसिया के हिसाब-किताब की लेखा जाँच करनी चाहिए। फिर अगली बार कलीसिया का हिसाब-किताब पढ़कर सुनाने के बाद, लेखा जाँच किए जाने की घोषणा कीजिए।—कलीसिया के हिसाब-किताब की हिदायतें (S-27) देखिए।
◼ जिन कलीसियाओं के ट्रस्ट हैं, उन्हें याद दिलाया जाता है कि वे नियत तारीख से पहले अपनी ‘ऐन्यूअल जनरल मीटिंग’ (AGM) रखें। AGM और ट्रस्ट की दूसरी बैठकों में जो भी चर्चा की जाती है, उसे एक मिनट-बुक में सही तरह से लिख लेना चाहिए। अच्छा होगा अगर ट्रस्ट के हिसाब-किताब की लेखा जाँच, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से करवायी जाए। ट्रस्ट के हिसाब-किताब की लेखा जाँच हो जाने के बाद, इसकी एक कॉपी शाखा दफ्तर को भेजी जानी चाहिए। अगर वित्तीय वर्ष 2006-2007 में, ट्रस्ट की चीज़ों पर कोई भी खर्च करने से पहले उसकी कुल आय 1,00,000 रुपए से ज़्यादा है, तो ट्रस्ट के लिए कर विभाग को आय की रिटर्न भरना ज़रूरी है। कृपया यह भी पक्का कीजिए कि आयकर कानून की धारा 1961 के भाग 12ए के तहत, ट्रस्ट का रेज़िस्ट्रेशन हुआ है या नहीं। आपका CA आय की रिटर्न भरने और भाग 12ए के तहत ट्रस्ट का रेज़िस्ट्रेशन कराने में आपकी मदद कर सकता है।
◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:
यहोवा के भजन गाओ (29 गीत) —गुजराती
क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? (ट्रैक्ट नं. 26) —कोंकणी (देवनागरी लिपि)
◼ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:
महान शिक्षक से सीखिए —तमिल
पारिवारिक सुख का रहस्य —कन्नड़, नेपाली, पंजाबी, मलयालम, हिंदी
युवाओं के प्रश्न—व्यावहारिक उत्तर —अँग्रेज़ी, तमिल, नेपाली, हिंदी
अपनी वक्तव्य और शिक्षण क्षमता कैसे सुधारें —नेपाली
‘जाकर, चेला बनाओ और बपतिस्मा दो’ —बंगला
यहोवा के भजन गाओ (29 गीत) —नेपाली
क्या दुःख-तकलीफों का कभी अंत होगा? (ट्रैक्ट नं. 75) —अँग्रेज़ी, असमी, कन्नड़, गुजराती, तमिल, तेलगू, मराठी, मलयालम, पंजाबी, हिंदी