घोषणाएँ
▪ अगस्त के लिए साहित्य पेशकश: आगे बताए 32-पेज के ब्रोशरों में से कोई भी दिया जा सकता है जो आपके स्टॉक में हो: क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपका कोई अपना मर जाए, जागते रहो!, जीवन का उद्देश्य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” मरने पर हमारा क्या होता है? (अँग्रेज़ी), वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा, संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है, सब लोगों के लिए एक किताब और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? जहाँ भी मुमकिन हो यह किताब पेश करते वक्त, प्रचारकों को पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश करनी चाहिए। एक छोटे-से प्रदर्शन में घर-मालिक को दिखाइए कि बाइबल अध्ययन से उन्हें कैसे फायदा मिल सकता है। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जब कोई दिलचस्पी दिखाता है तो क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? ट्रैक्ट पेश कीजिए और उससे चर्चा कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह ट्रैक्ट है, तो प्रचारक को उसके साथ बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश करनी चाहिए। नवंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है, तो प्रचारक उसे 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश कर सकता है जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या बदरंग हो गयी है। या वह सन् 1995 से पहले छपी कोई किताब पेश कर सकता है।
▪ 2009 के ज़िला और अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन पूरी दुनिया में रखे जाएँगे और हम सब मिलकर पूरे जोश के साथ उसका प्रचार करेंगे। प्रचारकों को अपने इलाके में एक खास परचा बाँटने का मौका मिलेगा। मंडली के तय अधिवेशन से तीन हफ्ते पहले यह अभियान शुरू किया जाना चाहिए।
▪ प्रचारकों को बैज कार्ड मंडली के ज़रिए दिए जाएँगे। अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में हाज़िर होनेवाले भाई-बहन भी वही बैज कार्ड पहनेंगे।