वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 2/12 पेज 8
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2012
हमारी राज-सेवा—2012
km 2/12 पेज 8

घोषणाएँ

▪ फरवरी के लिए साहित्य पेशकश: पारिवारिक सुख का रहस्य। मार्च: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है और वह बाइबल अध्ययन की पेशकश कबूल नहीं करता, तो प्रचारक उसकी दिलचस्पी के मुताबिक उसे कोई पुरानी पत्रिका या ब्रोशर दे सकता है। अप्रैल और मई: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जहाँ भी दिलचस्पी दिखायी जाती है, वहाँ क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? ट्रैक्ट पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। जब आप उन लोगों के पास वापसी भेंट करने जाते हैं, जो स्मारक या किसी दूसरी सभा में हाज़िर हुए थे, लेकिन जो मंडली के साथ नियमित तौर पर संगति नहीं करते, तो उनके साथ बाइबल सिखाती है किताब से अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश कीजिए।

▪ सन्‌ 2012 के स्मारक के अगले हफ्ते एक खास जन भाषण होगा, जिसका विषय है, “क्या आपको लगता है, अंत बहुत करीब है?”

▪ अगर आप किसी ऐसे देश में घूमने की योजना बनाते हैं, जिसके बारे में हाल की सेवा साल की रिपोर्ट में अलग से नहीं बताया गया है या जिसका पता नयी इयरबुक के आखिरी पेज पर नहीं दिया गया है, तो आपको अपने इलाके के शाखा दफ्तर से संपर्क करना चाहिए। शाखा दफ्तर आपको ज़रूरी हिदायतें देगा और बताएगा कि आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए। हो सकता है उस देश में राज के प्रचार काम पर कुछ पाबंदी लगी हो। (मत्ती 10:16) कुछ देशों में वहाँ के साक्षियों या मंडलियों से संपर्क करना शायद मुनासिब न हो। शाखा दफ्तर आपको मौका देखकर गवाही देने या अपने साथ किताबें-पत्रिकाएँ ले जाने के बारे में हिदायतें दे सकता है। अगर आप इन हिदायतों को मानेंगे तो न आपके लिए, न ही उस देश में हो रहे प्रचार काम के लिए कोई समस्या खड़ी होगी।—1 कुरिं. 14:33, 40.

▪ अब jw.org वेब साइट अँग्रेज़ी के अलावा मलयालम में भी उपलब्ध है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें