घोषणाएँ
▪ जून के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है और वह बाइबल अध्ययन की पेशकश कबूल नहीं करता, तो प्रचारक उसे कोई ऐसी पुरानी पत्रिका या ब्रोशर दे सकता है जिसमें घर-मालिक को दिलचस्पी हो। जुलाई और अगस्त: 32 पेजवाला कोई भी ब्रोशर पेश कीजिए, जो मंडली के स्टॉक में उपलब्ध हो। वापसी भेंट करते वक्त घर-मालिक को बाइबल सिखाती है किताब पेश कीजिए या उसकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उसे परमेश्वर की सुनिए या परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए ब्रोशर पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। सितंबर और अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। वापसी भेंट करते वक्त घर-मालिक को बाइबल सिखाती है किताब पेश कीजिए, या उसकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उसे परमेश्वर की सुनिए या परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए ब्रोशर पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए।