घोषणाएँ
▪ अगस्त के लिए साहित्य पेशकश: 32 पेजवाला कोई भी ब्रोशर पेश कीजिए, जो मंडली के स्टॉक में उपलब्ध हो। वापसी भेंट में घर-मालिक को बाइबल सिखाती है किताब पेश कीजिए या उसकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उसे परमेश्वर की सुनिए या परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए ब्रोशर पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। सितंबर और अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। वापसी भेंट में घर-मालिक को बाइबल सिखाती है किताब पेश कीजिए या उसकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उसे परमेश्वर की सुनिए या परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए ब्रोशर पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। नवंबर और दिसंबर: इनमें से कोई भी एक ट्रैक्ट इस्तेमाल कीजिए: एक खुशहाल नई दुनिया में रहना, क्या किस्मत हमारी ज़िंदगियों पर हुकूमत करती है?, क्या दुःख-तकलीफों का कभी अंत होगा?, क्या यह दुनिया विनाश से बचेगी?, बहुत जल्द सारे दुःख दूर होनेवाले हैं!, यहोवा—वह कौन है?, सुखी परिवार का मज़ा लीजिए और हमारे प्यारे मरे हुओं के लिए क्या कोई आशा है? अगर घर-मालिक दिलचस्पी दिखाता है, तो उसे प्रदर्शन करके दिखाइए कि बाइबल अध्ययन कैसे किया जाता है। इसके लिए आप बाइबल सिखाती है किताब या परमेश्वर की सुनिए और परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए, इन दोनों ब्रोशरों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
▪ सितंबर से सर्किट निगरान के नए जन भाषण का विषय होगा, “परमेश्वर के साथ-साथ चलने से आज और हमेशा-हमेशा तक आशीषें मिलती हैं।”