वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mwb17 फरवरी पेज 4
  • बाइबल के प्रकाशन सोच-समझकर दीजिए

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • बाइबल के प्रकाशन सोच-समझकर दीजिए
  • हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2017
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या आप हमारे साहित्य का मूल्यांकन करते हैं?
    हमारी राज-सेवा—1992
  • हमारे बाइबल साहित्य का सोच-समझकर इस्तेमाल कीजिए
    हमारी राज-सेवा—2005
  • प्रचारकों के सवाल
    हमारी राज-सेवा—2011
  • एक से ज़्यादा भाषा बोलनेवाले इलाके में साहित्य देना
    हमारी राज-सेवा—2003
और देखिए
हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2017
mwb17 फरवरी पेज 4
यहोवा के साक्षी एक औरत को परमेश्‍वर की तरफ से खुशखबरी! ब्रोशर दे रहे हैं और वह उनकी बातें सुन रही है

जीएँ मसीहियों की तरह

बाइबल के प्रकाशन सोच-समझकर दीजिए

यीशु ने सिखाया था, “तुम्हें मुफ्त मिला है, मुफ्त में दो।” (मत 10:8) इस निर्देश के मुताबिक हम लोगों को बाइबल या बाइबल पर आधारित प्रकाशन देते वक्‍त उनसे पैसे नहीं लेते। (2कुर 2:17) फिर भी यह बात सच है कि इन प्रकाशनों में परमेश्‍वर के वचन की अनमोल सच्चाइयाँ दी गयी हैं। इन प्रकाशनों को छापने और दुनिया-भर की मंडलियों तक पहुँचाने में बहुत मेहनत और पैसे लगते हैं। इसलिए हमें उतने ही प्रकाशन लेने चाहिए जितने कि हमें ज़रूरत है।

सोच-समझकर लोगों को प्रकाशन दीजिए, सरेआम गवाही देते वक्‍त भी। (मत 7:6) आने-जानेवाले लोगों को अंधाधुंध प्रकाशन देने के बजाय उनसे पहले बात कीजिए ताकि आप पता कर सकें कि उन्हें हमारे संदेश में दिलचस्पी है या नहीं। लेकिन अगर एक व्यक्‍ति हमसे किसी खास प्रकाशन की गुज़ारिश करता है तो हम खुशी-खुशी उसे देते हैं।—नीत 3:27, 28.

क्या वह व्यक्‍ति . . .

  • ध्यान से हमारी बात सुनता है?

  • बातचीत में शामिल होता है?

  • प्रकाशन पढ़ने के लिए राज़ी है?

  • हमारे काम के लिए दान देता है?

  • उन बातों की कदर करता है जो उसे परमेश्‍वर के वचन से सुनायी जा रही है?

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें