बढ़ाएँ प्रचार में हुनर | प्रचार काम से और ज़्यादा खुशी पाइए
मिसालें देकर मुख्य मुद्दे समझाइए
वापसी भेंट और बाइबल अध्ययन में हमें मुख्य मुद्दे अच्छे से समझाने चाहिए। ये मुद्दे समझाने के लिए अगर हम मिसालें दें, तो ये व्यक्ति के दिल को छू जाएँगे और वह इन्हें आसानी से याद रख पाएगा।
वापसी भेंट या बाइबल अध्ययन की तैयारी करते समय जानकारी में से मुख्य मुद्दे ढूँढ़िए ताकि आप मिसालें देकर ये मुद्दे समझा सकें। फिर सोचिए कि आप रोज़मर्रा ज़िंदगी की जानी-मानी बातों में से क्या मिसाल देंगे। (मत 5:14-16; मर 2:21; लूक 14:7-11) व्यक्ति के हालात और उसकी रुचि के हिसाब से मिसालें दीजिए। (लूक 5:2-11; यूह 4:7-15) जब वह कोई मुद्दा अच्छी तरह समझ जाएगा और यह उसके चेहरे से दिखायी देगा, तो आपको बहुत खुशी होगी।
शिष्य बनाने के काम से खुशी पाइए—अपना हुनर बढ़ाइए— मिसालें देकर मुख्य मुद्दे समझाइए वीडियो देखिए। फिर सवालों के जवाब दीजिए।
हमें विद्यार्थी को आयतों का मतलब क्यों अच्छी तरह समझाना चाहिए?
नीता ने रोमियों 5:12 समझाने के लिए क्या मिसाल दी?
अच्छी मिसालें दिल छू लेती हैं
अच्छी मिसालें बताने से विद्यार्थी पर क्या असर होगा?
प्रचार में हमें संगठन से मिले वीडियो, तसवीरें वगैरह क्यों दिखानी चाहिए?