Ismail Sen/Anadolu Agency via Getty Images
सतर्क रहिए!
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मची तबाही—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?
सोमवार, 6 फरवरी, 2023 को भूकंप ने तुर्की और सीरिया को तहस नहस कर दिया।
“सोमवार को तुर्की में और सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक ज़बरदस्त भूकंप आया जिसमें 3,700 से भी ज़्यादा लोगों की जान चली गयी। कड़ाके की ठंड होने की वजह से उन लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गयीं, जो भूकंप की वजह से बेघर या घायल हो गए थे। मौसम के चलते उन लोगों तक पहुँचना और भी मुश्किल हो गया है।”—6 फरवरी, 2023, रॉयटर्स।
ऐसी खबरें पढ़कर हमें बहुत दुख होता है। पर इस मुश्किल वक्त में हम भरोसा रख सकते हैं कि यहोवा परमेश्वर हमारी मदद करेगा क्योंकि वह “दिलासा देनेवाला परमेश्वर है।” (2 कुरिंथियों 1:3) वह हमें ‘शास्त्र से दिलासा देता है ताकि हमारे पास आशा हो।’—रोमियों 15:4.
पवित्र शास्त्र बाइबल से हम जान सकते हैं:
भूकंप के बारे में पहले से क्या बताया गया है।
हम दिलासा और आशा कैसे पा सकते हैं।
ईश्वर कैसे जल्द ही सारे दुख मिटा देगा।
इस बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गए लेख पढ़िए:
“बड़े-बड़े भूकंप—बाइबल में पहले से क्या बताया गया था?” (अँग्रेज़ी)
“सच्ची आशा कहाँ से मिल सकती है?” (अँग्रेज़ी)