सपाट छतवाले घर
घर की छत पर परिवार के लोग बहुत-से काम करते थे। एक पिता अपने परिवार को यहोवा के बारे में सिखाने के लिए शायद छत पर बुलाता था। उदाहरण के लिए, बटोरने के त्योहार के दौरान छतों पर छप्पर डाला जाता था। (लैव 23:41, 42; व्य 16:13-15) छतों पर अलसी और दूसरी चीज़ें सुखायी जाती थीं। (यह 2:6) कभी-कभी लोग छत पर सोते भी थे। (1शम 9:25, 26) छत पर किया जानेवाला कोई भी काम आसानी से दूसरों को दिखायी देता था। (2शम 16:22) छत पर से की गयी कोई भी घोषणा फौरन पड़ोसियों और गली से गुज़रनेवाले लोगों को सुनायी देती थी।
आयतें: