अंगूर रौंदने का हौद
इसराएल में अगस्त और सितंबर में अंगूर की फसल काटी जाती थी। लेकिन कटाई कब की जाती थी यह इस बात पर निर्भर करता था कि किस किस्म के अंगूर हैं और इलाके का मौसम कैसा है। अंगूरों को आम तौर पर चूने-पत्थर से बने कुंड या चट्टानी ज़मीन में बनाए हौद में रखा जाता था। आम तौर पर आदमी नंगे पैरों से अंगूर रौंदते थे और ऐसा करते वक्त वे गीत भी गाते थे।—यश 16:10; यिर्म 25:30; 48:33.
1. ताज़े अंगूर
2. अंगूर रौंदने का हौद
3. नाली
4. रस जमा करने की हौदी
5. दाख-मदिरा रखनेवाले मिट्टी के घड़े
आयतें: