हड्डी से बनी बाँसुरी
बाइबल के ज़माने में बाँसुरी नरकट या वच पौधे, यहाँ तक कि हड्डी या हाथी-दाँत की भी बनायी जाती थी। बाँसुरी सबसे पसंदीदा साज़ था। इसे दावतों और शादियों जैसे खुशी के मौकों पर बजाने का दस्तूर था। (1रा 1:40; यश 5:12; 30:29) इस दस्तूर की नकल करते हुए बच्चे सार्वजनिक जगहों पर बाँसुरी बजाते थे। मातम के समय भी बाँसुरी बजायी जाती थी। जब किराए पर बुलाए गए मातम मनानेवाले रोते थे तो बाँसुरी बजानेवाले दर्द-भरी धुनें बजाते थे। यहाँ तसवीर में जो बाँसुरी दिखायी गयी है वह यरूशलेम के मलबे में पायी गयी थी। बताया जाता है कि यह बाँसुरी उस समय की है जब रोमी लोगों ने मंदिर का नाश किया था। यह करीब 15 सें.मी. (6 इंच) लंबी है और मुमकिन है कि यह गाय के अगले पैर की हड्डी से बनायी गयी थी।
चित्र का श्रेय:
© www.BibleLandPictures.com/Alamy Stock Photo
आयतें: