कैसर
एक रोमी परिवार का नाम, जो आगे चलकर रोमी सम्राटों की उपाधि बन गया। बाइबल में तीन कैसर के नाम दिए गए हैं: औगुस्तुस, तिबिरियुस और क्लौदियुस। नीरो का नाम बाइबल में नहीं है, मगर उसे भी कैसर कहा गया है। इसके अलावा, मसीही यूनानी शास्त्र में “कैसर” का मतलब सरकार भी हो सकता है।—मर 12:17, फु.; प्रेष 25:12, फु.