वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • gbr-1 पेज 21-23
  • संगीत विडियो के बारे में क्या?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • संगीत विडियो के बारे में क्या?
  • सजग होइए! ब्रोशर (1984) (gbr-1)
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • विडियो—इनमें क्या होता है?
  • “मैं ऐसा फिर कभी नहीं करूंगा!”
  • आप क्या करेंगे?
  • प्रचार में अपना हुनर बढ़ाइए—वीडियो दिखाकर लोगों को सिखाइए
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
  • दिखायी जानेवाली चीज़ों से सिखाइए
    हमारी राज-सेवा—2006
  • बाइबल विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर सिखाइए
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2019
  • गवाही में इस्तेमाल होनेवाले वीडियो का असर
    हमारी राज-सेवा—2002
और देखिए
सजग होइए! ब्रोशर (1984) (gbr-1)
gbr-1 पेज 21-23

जवान लोग पूछते हैं . . .

संगीत विडियो के बारे में क्या?

“क्या आपने . . . द्वारा नए गीत को देखा है?” “संगीत पर अपनी आँखे लगाओ!”

अद्‌भुत टिप्पणियाँ? वास्तव में नहीं, संगीत के व्यापार में नयी कला के “उत्तेजित” प्रकार—विडियो को धन्यवाद। जैसा सेवेन्टीन पत्रिका बताती है, ये लघु-चलचित्र (साधारण तीन से पांच मिनट लम्बा) “एक गीत को अप्रत्याशित दृश्‍य में बदल देते हैं।”

परन्तु विडियो में गरमबाजारी क्यों है? क्यों विडियो अचानक रोलिंग स्टोन पत्रिका के अनुसार “व्यवसाय में एक शक्‍तिशाली बल” बन गया है? क्यों कलाकार और रिकार्ड कम्पनी एक गीत का विडियो क्लिप बनाने के लिए हजारों, यहाँ तक कि लाखों डॉलर खर्च करते हैं? यह साधारण है: विडियो रिकार्ड बिक्री करते हैं। और यह रिकार्ड उद्योग के ‘कान के लिए संगीत है’ जो अमेरिका में चार सालों से आमदनी में गिराव का अनुभव कर रही है।

पर विडियो विस्फोट का एक दूसरा कारण भी है: विडियो बहुधा एक नए कलाकर की जीविका को बढ़ाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में विशेषतः विडियो शक्‍ति के बढाने से कुछ नए गीत, जो प्रदर्शन के लिए निकाले गए थे, संगीत चार्ट के शिखर पर पहुँच गए। एक घटना में, एक कलाकार आठ वर्षो तक किसी सफल रिकार्ड के बिना रहा जब तक कि उसका विडियो को एक केबल टेलिविजन विडियो के आध्याय पर भारी अभिनय नहीं मिला। परिणाम? रिकार्ड की बिक्री आकाश छूने लगी।

युवा जन क्यों विडियो पसन्द करते हैं? “उसमें वे बातें हैं जो युवा लोगों को आकृष्ट करती हैं—अच्छी कार, प्यारा अच्छा संगीत,” १९ वर्षीय ॲन्ड्रू बताता है। शेरी, एक १६ वर्षीय लड़की कहती है, “मुझे नाच पसन्द आता है।” बहुत से युवा जन, वह गीत सुनने के बाद जिसे वे पसन्द करते हैं, विडियो देखने इच्छुक होते हैं। क्यों? १७-वर्षीय डेव बताता है: “विडियो कलाकारों के लिए वह बात प्रकट करने का माध्यम है जिसके बारे में गीत है। वह आपको गीत का वर्णन दे रहा है।

हाँ, विडियो रिकार्ड उद्योग में फिर से जीवन संचार ला रहे हैं। पर ये तीन से पांच मिनट के लघु-चलचित्र क्या है? क्या यह अकसर हानिरहित मनोरंजन हैं? या क्या एक सावधानी-पूर्ण चुनाव का कोई कारण है?

विडियो—इनमें क्या होता है?

मूलतः दो प्रकार के वीडियो हैं: “संगीत-समारोह विडियो, जो कलाकार के गाने या उसके गीत के प्रदर्शन का टेप है, और संकल्पना विडियो जो गीत की व्याख्या करते हैं, संगीत के साथ कहानी बताते हैं। क्या कहानी गीत के लेख से कुछ सम्बन्ध रखती हैं? हमेशा नहीं। क्या इसका कोई महत्त्व है? वास्तव में नहीं, दर्शक की प्रतिक्रिया के अनुसार।

यह कोई आश्‍यर्च की बात नहीं कि बहुधा विडियो बेतुका होते हैं। उदाहरण के लिए, ध्यान दें कि कैसे फ्रेड ब्रनिंग ने एक विडियो का वर्णन करते हुए, मेकलिन नामक पत्रिका में लिखा: “एक बेकार सा और बेशर्म गायक एक ऐसे घर की छत पर खड़ा है जो पूर्व-ऐतिहासिक गगनचुम्बी घर दिखाई देता है जब कि चारों ओर से चिथडों में बेकार व्यक्‍ति ऊपर चढ़ रहे है। अन्त में, फटीचर सेना भी छत पर पहुँच जाती है। और उपर से उस समय गिर जाते हैं जब गायक अपने शरीर का उपयोग करते हुए बिजली के तारों को शोट सर्किट करके डायनमो का धमाका करता है। पृष्ठभूमि में, हम एक नंगी स्त्री को रस्सी से बन्धी हुई रूप रेखा में देखते हैं, जो संगीत की ताल पर अपने को छुडाने के लिए संघर्ष करती है। अन्तिम चित्र में थका हुआ अभिनेता, गुदड़िया, जो अविश्‍वसनीय रीति से दूसरी बार भवन पर चढ़ते है और क्रोधित चेहरेवाली स्त्री से बड़ा परदा भर जाता है जिसे हमने पहले गायक की बाहों पर एक गोदने के रूप में देखा था।”

यद्यपि, बेतुकापन के अलावा, कई विडियो दूसरा विषय बताते हैं: सेक्स और उपद्रव। इस प्रकार, न्यूसवीक बताती है कि “अधिकांश [विडियो] क्लिप स्त्री का वर्णन चमड़े के साज-सामान में करते हैं जो उत्पीड़न, कैद और उपद्रव के दृश्‍य पेश करती हैं।” रोलिंग स्टोन नामक पत्रिका आगे बताती है: “स्मरणीय विडियो के निश्‍चयी सरल उपाय सेक्स, उपद्रव या दोनों की भरपूर मात्रा दिखाई पड़ती है।”

ऐसे विडियो का क्या प्रभाव आप पर पड़ सकता है? एक बात है, वे आपके मन में गीत की एक दृश्‍य व्याख्या बैठाते हैं। उसके बाद, हर बार जब आप वह गीत सुनेंगे आप संभावता वह याद करेंगे जिसे आपने विडियो में देखा था। जैसा देव बताता है: “उसमें यह गीत था जिसे मैंने पसन्द किया। फिर मैंने विडियो देखी। इसमें दिखाया गया कि अभिनेत्री का पीछा एक बलात्कारी करता है। उसके बाद, हर बार जब मैंने वह गीत सुना तब मैंने इस विडियो के बारे में विचार किया।”

स्वाभाविक रूप से, बहुत से लोग चिन्तित हैं। सू स्टाइनबर्ग एक केबॅल-टेलीविजन चैनल के पूर्व अधिकारी प्रोड्यूसर, “स्त्री पर उपद्रव” के बारे में विरोध करती हुई रोलिंग स्टोन द्वारा उद्धत की गयी। “वे देखना चाहते हैं कि वे कितनी दूर जा सकते हैं और यह और बुरा हो रहा है।”

विडियो का दूसरा लोकप्रिय विषय क्या है? पैशाचिक। फिल्म ऐण्ड कमेन्ट पत्रिका एक विडियो का वर्णन करते हैं जिसमें कलाकार ने “अनिच्छुक दुल्हे की भूमिका की थी जो वेदी पर डर जाता है और मतिभ्रम डालता है कि वद्यु का पूरा दल, जिसमें दुल्हन भी शामिल है, रात्रि के जीवि मृतक पिशाचों की चपेट में आ गए हैं जो पवित्र विवाह के द्वारा अपनी पंक्‍ति में उन्हें लाने को इच्छुक हैं।”

सभी विडियो सेक्स, उपद्रव या पेशाचिक विषय के बारे में नहीं बताते हैं। कुछ शिक्षा देने का प्रयत्न करते हैं—जैसे भाइचारे या उपद्रव से अलग रहने पर। यद्यपि, पूरे ईमानदारी से स्वीकार किया जाए तो ऐसे विडियो अपवाद है, नियम नहीं है।

“मैं ऐसा फिर कभी नहीं करूंगा!”

एक दूसरे लोकप्रिय विडियो में, थ्रिलर, अभिनेता पहले एक “बिल्ली मनुष्य” में परिवर्त्तित होते हुए दिखाई देता है, फिर एक नाचनेवाले “पिशाच” के रूप में। स्पष्टतः दर्शक ने यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि यह प्रेतात्मवाद को बढ़ाता है, फिल्म इस अस्वीकरण से शुरू होता है: “मेरे मज़बूत व्यक्‍तिगत विश्‍वास के कारण, मैं जोर देना चाहता हूँ कि यह फिल्म किसी तरह से तंत्र-मंत्र पर विश्‍वास का समर्थन नहीं करता है।—माईकल जॅकसन।” इसके अलावा, यह इतना यथार्थ था कि कुछ लोगों ने इसे देखके यह स्वीकार किया कि वे पहले भयभीत हुए थे। यह छोटी फिल्म क्या व्यक्‍त करना चाहती थी? और अभिनेता, माईकल जॅकसन, स्मरण करते हुए इसके बारे में क्या महसूस करते हैं?

“मैं ऐसा फिर कभी नहीं करूँगा!” जॅकसन कहता है। “मैं एक अच्छा, मज़ेदार छोटी फिल्म बनाना चाहता था, परदे पर जानबूझकर लोगों को डराने के लिए या कुछ खराब करना नहीं चाहता हूँ। जो ठीक है वही मैं करना चाहता हूँ। मैं फिर ऐसा कभी नहीं करना चाहूँगा।” क्यों नहीं? “क्योंकि बहुत लोगों को इससे आघात पहुँचा था,” जॅकसन कहता है। “इससे मुझे बहुत दुःख पहुँचा। मैं नहीं चाहता कि लोग वैसा महसूस करें। अब मैं महसूस करता हूँ कि यह एक अच्छा विचार नहीं था। मैं फिर कभी वैसा विडियो पेश नहीं करूँगा!” वह आगे कहता है: “यथार्थ में, मैंने फिल्म के वितरण पर रोक लगा दी है जिस पर मेरा नियंत्रण है, जिसमें कुछ देशों में उनका प्रकाशन भी शामिल है। थ्रिलर पर सभी प्रकार की प्रोत्साहित बातें प्रस्तावित किए जा रहे हैं। पर मैं उन्हें बताता हूँ, ‘नहीं, नहीं, नहीं। मैं थ्रिलर पर कुछ नहीं करना चाहता हूँ। और थ्रिलर नहीं।”

आप क्या करेंगे?

सो, विडियो के बारे में क्या? क्या यह निष्कर्ष निकालना ठीक है कि सभी विडियो बुरे हैं और इसलिए नहीं देखना चाहिए? नहीं, आप कभी नहीं कह सकते कि सभी फिल्म, या सभी गीत, या सभी टी.वी. प्रोग्राम बुरे हैं। पर एक बात निश्‍चित है। फिल्म, गीत और टी.वी. प्रोग्राम के सम्बन्ध में, सावधानी-पूर्ण चुनाव आवश्‍यक है।

पर यह एक वास्तविक चुनौती ला सकता है। जैसा २०-वर्षीय ब्रायन बताता है: “आप हमेशा यह नहीं जानते हैं कि आगे क्या होगा। आप एक विशेष कलाकर को विडियो में देखना चहते हैं, पर पहले दूसरे दिखाए जा सकते हैं—अच्छे और बुरे। केबल टी.वी. पर विडियो का चुनाव करना कठिन हो जाता है।”

यह निर्णय करने में आपकी सहायता कौन कर सकता है कि कोई एक विशेष विडियो को मनोरंजन के लिए देखना चाहिए या नहीं? खैर, एक अच्छे संकेतक यह है कि आप अपने आप से पूछें: यह बाइबल सिद्धान्त से कितना अनुरूप है? एक या दो उदाहरणों पर विचार करें।

अनैतिक काम के बारे में बाइबल कहती है: “चूँकि, आप परमेश्‍वर के लोग हैं, यह उचित नहीं है कि तुम में यौन-संबंधी अनैतिकता या अशुद्ध काम या लोभ की चर्चा तक हो।” (इफिसियों ५:३, ४, टुडेज़ इंगलिश वर्शन) चूँकि ऐसी बातों को परमेश्‍वर के लोगों “के मध्य चर्चा भी” नहीं होनी चाहिए, आप उन विडियो के बारे में क्या सोचते हैं जो यौन-संबंधी अनैतिकता की विशेषता बताते हैं?

उपद्रव के सम्बन्ध में बाइबल कहती है: “यहोवा धर्मी को परखता है, परन्तु वह उन से जो दुष्ट हैं और उपद्रव से प्रीति रखते हैं अपनी आत्मा में घृणा करता है।” (भजन संहिता ११:५) यदि हम मुक्‍त रूप से विडियो देखते हैं जो बेकार उपद्रव से भरे होते हैं, क्या हम ठीक रीति से दावा कर सकते हैं कि हम ‘उपद्रव के प्रेमी’ नहीं है?

सभी विडियो को निन्दा नहीं करते हुए, तो क्या आप स्वीकार नहीं करते कि सच्चे मसीहियों को किसी भी विडियो (और किसी प्रकार का मनोरंजन) का तिरस्कार करना चाहिए जो सेक्स, उपद्रव, तन्त्र-मन्त्र या किसी दूसरे प्रकार के विषय की विशेषता बताते हैं जो स्पष्टः परमेश्‍वर के वचन, बाइबल में बताए गए सिद्धान्तों के विरुद्ध हैं? और क्यों उनको गौरव दें जो ऐसे बातों को उत्पन्‍न करते हैं?

आपने क्या करना चाहिए? शायद बॉब नामक युवा ने अच्छी तरह से इसका सार प्रस्तुत किया, जिसने कहा: “चयनात्मक बनो। गीत और विडियो दोनों से सावधान रहें। चेनल बदलने के लिए तैयार रहें।”

[पेज 21 पर बड़े अक्षरों में लेख की खास बात]

विडियो “एक गीत को अप्रत्याशित दृश्‍य में परिवर्त्तित करते है।”

[पेज 22 पर बड़े अक्षरों में लेख की खास बात]

विडियो बहुधा बेतुका होते हैं।

[पेज 22 पर बड़े अक्षरों में लेख की खास बात]

“स्मरणीय विडियो के लिए सरल उपाय सेक्स, उपद्रव या दोनों की भरपूर मात्रा दिखाई पड़ती है।”

[पेज 23 पर बड़े अक्षरों में लेख की खास बात]

“मैं ऐसा विडियो फिर कभी नहीं बनाऊँगा”—माइकल जॅकसन

[पेज 23 पर बड़े अक्षरों में लेख की खास बात]

“चयनात्मक बनो। गीत और विडियो दोनों से सावधन रहें।”

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें