वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g 1/14 पेज 16
  • डी.एन.ए जानकारी का भंडार

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • डी.एन.ए जानकारी का भंडार
  • सजग होइए!–2014
  • मिलते-जुलते लेख
  • निर्देश कहाँ से आते हैं?
    जीवन की शुरूआत, पाँच सवाल—जवाब पाना ज़रूरी
  • क्या परमेश्‍वर के वजूद को मानना सही है?
    सजग होइए!–2010
  • हमारे पाठकों से
    सजग होइए!–2006
सजग होइए!–2014
g 1/14 पेज 16
[पेज 16 पर तसवीर]

क्या इसे रचा गया था?

डी.एन.ए जानकारी का भंडार

कंप्यूटर पर काम करनेवाले भारी तादाद में डिजिटल जानकारी इकट्ठा करते हैं और बाद में इसका इस्तेमाल भी करते हैं। इसलिए वैज्ञानिकों का दल आज नयी-नयी तकनीकों की खोज में लगा हुआ है, ताकि वे ढेर-सारी जानकारी जमा करने के लिए डी.एन.ए जैसा एक बेहतरीन तरीका ढूँढ़ सकें। जी हाँ, डी.एन.ए कुदरत का एक नायाब तोहफा है, जिसमें पहले से ही ढेर-सारी जानकारी मौजूद होती है।

गौर कीजिए: जीवित कोशिकाओं में जो डी.एन.ए पाया जाता है, उसमें अरबों-खरबों जानकारियाँ भरी होती हैं। यूरोपियन बायोइंफोर्मेटिक्स इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक, निक गोल्डमैन का कहना है, “हम इसे समझने के लिए मैमथ (ऊनी हाथी) . . . की हड्डियों से निकाले गए डी.एन.ए के कुछ नमूनों पर गौर कर सकते हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि यह इतना छोटा है मगर इसमें जानकारी खचा-खच भरी पड़ी है। इसमें जानकारी जमा करने के लिए कोई ताकत नहीं लगती और इसलिए इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।” क्या डी.एन.ए इंसानों के ज़रिए तैयार की गयी जानकारी जमा कर सकता है? खोजकर्ताओं का कहना है हाँ, बिलकुल कर सकता है।

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डी.एन.ए बनाया है, जिसमें जानकारी तसवीरों, ऑडियो और वीडियो फाइल के रूप में जमा की जा सकती है। यह एक भरे-पूरे डीजिटल स्टोर जैसा है। खोजकर्ताओं ने जब जानकारी को डिकोड किया यानी उसे पढ़कर देखा, तो उन्होंने पाया कि डी.एन.ए में जो जानकारी जमा की गयी थी, वह 100 प्रतिशत सही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि समय के गुज़रते हम इन तरीकों को अपनाकर, एक ग्राम के डी.एन.ए में तकरीबन 30,00,000 सीडी के बराबर जानकारी जमा कर सकते हैं। यही नहीं, यह जानकारी सालों तक सँभालकर रखी जा सकती है। अगर हज़ार साल तक नहीं तो कम-से-कम सौ साल के लिए तो इसे रखा जा सकता है। भविष्य में अगर यह मुमकिन हुआ, तो इस तकनीक की मदद से पूरी दुनिया की सालों की डिजिटल जानकारी इसमें जमा की जा सकती है। इस वजह से डी.एन.ए को “सबसे बेहतरीन हार्ड ड्राइव” का खिताब दिया गया है।

आपको क्या लगता है? क्या डी.एन.ए में जानकारी जमा करने की जो काबिलीयत है, वह विकासवाद की बदौलत है? या क्या इसे रचा गया था? ◼ (g13-E 12)

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें