वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g21 अंक 3 पेज 3
  • किस बात को सच मानें?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • किस बात को सच मानें?
  • सजग होइए!—2021
  • मिलते-जुलते लेख
  • सिरजनहार को जानना आपकी ज़िंदगी को मकसद दे सकता है
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1999
  • सृष्टिकर्ता पर अपना विश्‍वास बढ़ाइए
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2021
  • हमारा महान सिरजनहार हम सबकी परवाह करता है!
    हमारी राज-सेवा—1999
  • जीवन​—इसे रचा गया या अपने आप आ गया?
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
और देखिए
सजग होइए!—2021
g21 अंक 3 पेज 3
एक पादरी के हाथ में बाइबल है और एक वैज्ञानिक के हाथ में डी.एन.ए. का मॉडल है। एक लड़की उनकी तरफ देख रही है और सोच रही है कि इनमें से कौन सही है?

किस बात को सच मानें?

“ब्रह्‍मांड अपने आप बन सकता है और यही हुआ है।”​—भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और लियोनार्ड मलोडिनोव।

“परमेश्‍वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।”​—बाइबल, उत्पत्ति 1:1.

क्या यह दुनिया और इंसान, जानवर और पेड़-पौधे सब अपने आप बन गए या किसी ने इन्हें बनाया? इस बारे में भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और लियोनार्ड म्लोडिनोव ने जो कहा और बाइबल में जो लिखा है, वह एक-दूसरे से बिलकुल अलग है। कई लोग इन वैज्ञानिकों की बातों को मानते हैं, लेकिन कई लोग बाइबल की बात पर यकीन करते हैं। और कुछ लोगों को समझ में नहीं आता कि किसकी बात मानें। कई जानी-मानी किताबों और टीवी कार्यक्रमों में यह हमेशा से ही बहस का विषय रहा है कि सबकुछ कैसे आया।

हो सकता है, आपके टीचरों ने आपको सिखाया हो कि यह ब्रह्‍मांड और सबकुछ अपने आप आ गया, किसी ने इसे बनाया नहीं। पर क्या उन्होंने कभी इस बात का सबूत दिया कि इस दुनिया को किसी ने नहीं बनाया? वहीं दूसरी तरफ आपने शायद धर्म-गुरुओं से सुना हो कि एक ईश्‍वर है। पर क्या उन्होंने कभी इस बात के सबूत दिए? या फिर उन्होंने कहा, “बस विश्‍वास करो कि ईश्‍वर है, क्योंकि यही सच है।”

शायद आपने इस बारे में सोचा होगा। आप शायद कहें, ‘दुनिया अपने आप बन गयी या किसी ने इसे बनाया, यह कोई पक्का नहीं बता सकता और वैसे भी यह जानने से मुझे क्या फर्क पड़ेगा?’

इस पत्रिका में कुछ ऐसी बातें बतायी गयी हैं जिनसे कई लोगों को यकीन हो गया कि किसी ने इस दुनिया को बनाया है। इसमें यह भी बताया गया है कि इस बारे में जानने से आपकी ज़िंदगी में ज़रूर फर्क पड़ेगा।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें