वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • my कहानी 20
  • दीना मुसीबत में

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • दीना मुसीबत में
  • बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
  • मिलते-जुलते लेख
  • “नाजायज़ यौन-संबंधों से दूर भागो!”
    “खुद को परमेश्‍वर के प्यार के लायक बनाए रखो”
  • याकूब का बड़ा परिवार
    बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
  • परमेश्‍वर के लोगों के बीच सुरक्षा पाइए
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2010
  • शकेम—घाटी में बसा नगर
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1997
और देखिए
बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
my कहानी 20
दीना और शेकेम

कहानी 20

दीना मुसीबत में

क्या आप इस तसवीर में देखकर बता सकते हैं कि कौन-सी लड़की दीना है? जी हाँ, वही जो सफेद कपड़े पहने हुई है। पर वह किनसे मिलने जा रही है? कनान देश की कुछ लड़कियों से। आपको क्या लगता है, अगर यह बात दीना के पिता याकूब को पता चलती, तो क्या उसे अच्छा लगता? इसका जवाब जानने के लिए, याद कीजिए कि याकूब का पिता इसहाक और उसका दादा इब्राहीम, कनान देश की लड़कियों के बारे में क्या सोचते थे।

कनान देश की तीन लड़कियाँ

क्या इब्राहीम चाहता था कि उसका बेटा इसहाक कनान देश की किसी लड़की से शादी करे? नहीं। क्या इसहाक और रिबका चाहते थे कि उनका बेटा याकूब किसी कनानी लड़की से शादी करे? हरगिज़ नहीं। जानते हैं क्यों?

वह इसलिए क्योंकि कनान देश के लोग अच्छे नहीं थे। वे झूठे देवी-देवताओं की पूजा करते थे। इस वजह से उनसे ना तो शादी करना ठीक था और ना ही दोस्ती। तब तो हम ज़रूर कह सकते हैं कि दीना का कनानी लड़कियों से दोस्ती करना, याकूब को बिलकुल अच्छा नहीं लगेगा।

जानते हैं उन लड़कियों से दोस्ती करने से दीना के साथ क्या हुआ? वह मुसीबत में फँस गयी। कैसे? क्या आप तसवीर में उस लड़के को देख सकते हैं, जो दीना को घूर रहा है? उसका नाम शकेम है और वह कनान का रहनेवाला है। एक दिन जब दीना अपनी सहेलियों से मिलने आयी, तो शकेम दीना को अपने साथ ले गया और ज़बरदस्ती उसके साथ सोया। यह बहुत ही गलत बात थी, क्योंकि सिर्फ वही जवान लड़का-लड़की एक-साथ सो सकते हैं, जिनकी शादी हो गयी हो।

जब दीना के भाइयों को इस बात का पता चला, तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। उसके दो भाई, शिमोन और लेवी तलवार लेकर शहर में घुस गए और वहाँ के आदमियों का कत्ल करने लगे। फिर बाकी भाइयों ने भी उनका साथ दिया। जब याकूब को अपने बेटों की इस हरकत का पता चला, तो वह बहुत नाराज़ हुआ।

आखिर सारी मुसीबतों की जड़ क्या थी? दीना का उन लोगों के साथ दोस्ती करना, जो परमेश्‍वर की बात नहीं मानते थे। इस कहानी से हम क्या सीखते हैं? यही कि हमें भी ऐसे लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जो यहोवा को नहीं मानते।

उत्पत्ति 34:1-31.

अध्ययन के लिए सवाल

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें