वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • my कहानी 103
  • बंद कमरे में

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • बंद कमरे में
  • बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
  • मिलते-जुलते लेख
  • कब्र खाली है, यीशु ज़िंदा हो गया है!
    यीशु—राह, सच्चाई, जीवन
  • यीशु को ज़िंदा किया गया
    बाइबल से सीखें अनमोल सबक
  • परमेश्‍वर अपने बेटे को नहीं भूला
    महान शिक्षक से सीखिए
  • यीशु ज़िंदा है!
    वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा
और देखिए
बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
my कहानी 103
यीशु ज़िंदा होने के बाद अपने चेलों को दिखायी दिया

कहानी 103

बंद कमरे में

जैसा कि हमने पिछली कहानी में पढ़ा, यीशु की कब्र के पास से पतरस और यूहन्‍ना के चले जाने के बाद मरियम अकेली वहाँ रह गयी थी। वह रोने लगी। फिर उसने कब्र के अंदर झाँका। उसने अंदर दो स्वर्गदूतों को देखा! उन्होंने उससे पूछा: ‘तुम क्यों रो रही हो?’

मरियम ने कहा: ‘वे मेरे प्रभु को कहीं ले गए और मुझे नहीं मालूम कि उन्होंने उसे कहाँ रखा है।’ जब मरियम पीछे मुड़ी तो उसने एक आदमी को देखा। उस आदमी ने मरियम से पूछा: ‘तुम किसे ढूँढ़ रही हो?’

मरियम को लगा कि वह आदमी माली है और शायद वही यीशु की लाश ले गया होगा। इसलिए उसने उस आदमी से कहा: ‘अगर तुम उसे ले गए हो, तो मुझे बता दो कि तुमने उसे कहाँ रखा है।’ पर वह आदमी कोई माली-वाली नहीं था। वह यीशु था। अब वह दिखने में पहले जैसा नहीं था, क्योंकि उसका शरीर नया था। इसलिए मरियम उसे पहचान नहीं पायी। पर जब यीशु ने मरियम का नाम लिया, तो मरियम फौरन पहचान गयी कि यही यीशु है। वह दौड़कर चेलों के पास गयी और उनसे कहा: ‘मैंने प्रभु को देखा है!’

उसी दिन, दो चेले इम्माऊस नाम के गाँव को जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक आदमी मिला और वह उनके साथ चलने लगा। चेले यीशु की मौत की वजह से बहुत उदास थे। पर चलते-चलते वह आदमी उन्हें बाइबल की कई बातें समझाने लगा, जिसे सुनकर उन्हें अच्छा लगने लगा। आगे जाकर जब वे एक जगह खाने के लिए रुके, तब चेलों ने पहचाना कि वह आदमी यीशु है। इसके बाद यीशु वहाँ से गायब हो गया। वे दोनों चेले यीशु के बारे में प्रेरितों को बताने के लिए फौरन यरूशलेम को लौट गए।

इस दौरान, यीशु पतरस को भी दिखायी दिया। जब यह बात यीशु के दूसरे चेलों को पता चली, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। तब तक वे दोनों चेले भी यरूशलेम में प्रेरितों के पास पहुँच गए। उन दोनों ने सबको बताया कि कैसे उन्हें रास्ते में यीशु मिला था। वे यह कह ही रहे थे कि पता है क्या हुआ?

यीशु उनके बीच आ गया, जबकि कमरे का दरवाज़ा बंद था। यीशु को देखकर चेलों के चेहरे खिल उठे! वाकई, क्या दिन था? क्या आप गिनकर बता सकते हैं कि अब तक यीशु कितनी बार अपने चेलों को दिखायी दिया? क्या कहा, पाँच? बिलकुल सही।

जब यीशु चेलों को दिखायी दिया, तब प्रेरित थोमा वहाँ नहीं था। बाकी चेलों ने उसे बताया: ‘हमने प्रभु को देखा है!’ लेकिन थोमा ने कहा कि वह तब तक यकीन नहीं करेगा, जब तक वह खुद अपनी आँखों से यीशु को नहीं देख लेगा। आठ दिन बाद, चेले फिर से एक बंद कमरे में थे। इस बार थोमा भी उनके साथ था। अचानक यीशु कमरे में उनके बीच आ गया। अब थोमा को यकीन हो गया कि यीशु ज़िंदा है।

यूहन्‍ना 20:11-29; लूका 24:13-43.

अध्ययन के लिए सवाल

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें