सुसमाचार की भेंट—पत्रिकाओं के साथ
१ इतिहास में कोई ऐसी पत्रिकाएं नहीं जिन्होंने लोगों पर द वॉचटावर और अवके! की तरह इतना अच्छा प्रभाव डाला है। प्रत्येक अंक जीवनदायक आध्यात्मिक भोजन से भरा हुआ है। गहरी गवेषणा के परिणाम मज़बूत शास्त्रीय समर्थन के साथ प्रस्तुत किए जाने पर, हमारे दिमाग और दिल में सत्य का संदेश बैठ जाता है।
२ द वॉचटावर, अपने पन्नों के द्वारा बाइबल शिक्षाओं का विवरण देता है और बाइबल भविष्यवाणियों की पूर्ति की ओर हमारा ध्यान खींचता है। वह उन सभों को, जो आध्यात्मिक रूप से भूखे हैं, उनके मन को बदलने और नया व्यक्तित्व पहिनने के लिए प्रोत्साहित करता है। (रोमि. १२:२; इफि. ४:२२-२४) अवेक! अपने पाठकों को इस दुनिया की महत्त्वपूर्ण घटनाओं की ओर सचेत करता है। सृष्टि की अद्भुत वस्तुओं को दिखाने वाले उसके प्रभावशाली चित्र नयी दुनिया में रुचि उत्पन्न करता है और प्रेममय सृष्टिकर्ता के लिए क़दर बढ़ाते हैं।
सांसारिक पत्रिकाओं की तरह नहीं
३ सांसारिक पत्रिकाएं लोगों को, इस दुनिया में संतोषजनक जीवन कैसे बिताना है, यह दिखाती नहीं है। वे भविष्य के लिए कोई आशा नहीं देती और अनन्त जीवन कैसे प्राप्त करना है, यह लोगों को सिखाने में असफल हुई हैं। वे सांसारिक पत्रिकाएं इस दुनिया की वस्तुओं का प्रवर्तन करने के लिए रची गयी हैं। द वॉचटावर और अवके! की तुलना में कैसा विरोध!—१ यूहन्ना २:१५-१७.
४ बेशक, आप स्वयं द वॉचटावर और अवके! के प्रत्येक अंक के लिए गहरी कृतज्ञता की भावना महसूस करते हैं—ऐसी पत्रिकाएं जिनमें “विश्वासयोग्य भण्डारी” की ओर से सच्चाई की मधुर खुशबू भरी हुई है। (लूका १२:४२) हमारी पत्रिकाओं की भेंट बढ़ाने और इस तरह, हमारी पत्रिकाओं से अधिक लोगों को लाभ पहुँचाने में मदद देने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
हमारा कर्तव्य निभाना
५ हम सच्चे दिलवालों को हमारी पत्रिकाएं पढ़ने के लिए उचित रीति से प्रोत्साहन दने से पहले हमें यह जानना जरूरी है कि प्रत्येक पत्रिका में क्या है। इसका अर्थ है कि हमें सेवकाई में उपयोग करने से पहले प्रत्येक अंक पढ़ लेना चाहिए। उसके अन्तर्विषयों से पूरी तरह परिचित होने से हम पत्रिका वितरण के लिए घर-घर की सेवकाई, सड़क कार्य, और अनौपचारिक गवाही कार्य का उपयोग कर सकेंगे।
६ इसके अतिरिक्त, अगर खरीददारी करते वक्त, आम परिवहन का उपयोग करते वक्त, स्कूल में, हमारे कार्य स्थल में, या जहाँ भी हम जाते हैं, हमारे पास चालू पत्रिकाएं हो, तो हम गवाही देने के उचित अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। रीज़निंग पुस्तक से एक सुविचारित प्रस्तावना और साथ में किसी एक लेख से कोई एक मुद्दा, एक व्यक्ति में हमारी पत्रिकाएं पढ़ने की इच्छा उत्पन्न कर सकता है।
७ यद्यपि पत्रिकाओं की भेंट करते वक्त हमारा वार्तालाप संक्षिप्त हो सकता है, हमें हमारी चर्चा एक मिनट में ही सीमित रखने की आवश्यकता नहीं है। हम यह निश्चित करने के लिए समय निकालना है, कि वह व्यक्ति संदेश में सचमुच रुचि रखता है या नहीं, और वह पत्रिका पढ़ लेगा या नहीं। अगर प्रश्न उठेंगे तो हमें हमारे बाइबल या रीज़निंग पुस्तक का पूरा उपयोग करके, उन प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश करना है। हमारे विश्वास का समर्थन करने के लिए तैयार रहने के द्वारा, हम अद्भुत आशीष पा सकेंगे।—१ पितरस ३:१५.
८ अगर वह व्यक्ति पत्रिकाएं पढ़ने के लिए तैयार होता है, हम हमारे कार्य के प्रकार के बारे में बता सकते हैं और यह भी कि कैसे एक विश्व-व्यापी बाइबल शिक्षण कार्य के रूप में, ये पत्रिकाएं महिने में दो बार प्रकाशित की जाती हैं। द वॉचटावर के पृष्ठ २ और अवके! के पृष्ठ ४ की जानकारी यह अच्छी तरह स्पष्ट करती है। इसलिए कि अगले अंक के विषय हमेशा सूचीबद्ध हैं, हम सम्बन्धित प्रश्न प्रस्तुत कर सकते हैं या आनेवाले लेखों की ओर ध्यान खींच सकते हैं। यह उस व्यक्ति की रुचि बढ़ा सकता है, और उस में वह अगला अंक पाने की इच्छा व्यक्त करने के लिए प्रेरित कर सकता है। यह एक पत्रिका मार्ग की शुरुआत हो सकती है।
९ जैसे इस व्यवस्था का अन्त नज़दीक आ रहा है, चलो हम सच्चे दिलवालों की, बड़ी बाबेलोन से निकलने और सत्य में आने के लिए, मदद करने में हमारी गति बढ़ाएं। (प्रका. १८:४) हमारे विश्वव्यापी बाइबल शिक्षण कार्य में द वॉचटावर और अवके! एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम कृतज्ञ है कि यहोवा ने सेवकाई में इन्हें हमारे उपयोग के लिए दिया है। इन पत्रिकाओं का, हमारा ध्यानपूर्ण और गहन उपयोग पर, यहोवा आशीष देते रहें!