निकट पारिवारिक सम्बन्धों का निर्माण करना
अपने समय पर इतनी सारी माँगों के कारण, माता-पिताएँ सच्ची उपासना में अटल एक परिवार का निर्माण करने में चुनौती का सामना करते हैं। मसीही परिवारों में एक निकट बन्धन आवश्यक है, जो कठिन समयों के दौरान समर्थन प्रदान करता है। (सभो. ४:९-१२; २ तीमु. ३:१-५) जैसे आध्यात्मिकता बढ़ती है, एक परिवार अधिक एकत्रित बनता है और शैतान और उसकी व्यवस्था के आक्रमणों का सामना करने में शक्ति पाता है।
आध्यात्मिक गुणों का निर्माण करना
२ परिवार के साप्ताहिक कार्यक्रम में मण्डली की सभाएं और पारिवारिक बाइबल अध्ययन महत्त्वपूर्ण बातें हैं। (व्यवस्था ६:६, ७; इब्रा. १०:२३-२५; w८६ ११/१ पृष्ठ २३-५) फिर भी अधिक की ज़रूरत है। अगर बच्चें केवल यही आध्यात्मिक शिक्षण पाते हैं, तब भी एक अभाव है।
३ जब माता-पिताएं बच्चों की आध्यात्मिक ख़ैरियत में एक वास्तविक रुचि लेते हैं, एक हितकर पारिवारिक सम्बन्ध विकसित होता है। इस्राएल में माता-पिता, दोनों शब्दों और उदाहरण के द्वारा उपदेश देते हुए अपने बच्चों की तालीम और शिक्षण के लिए ज़िम्मेदार थे। इस्राएली शिक्षण कार्यक्रम में प्रौढ़ जीवन के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, पठन और लिखावट की मौलिक योग्यताओं को सिखाना और आध्यात्मिक गुणों को विकसित करने के लिए उपदेश शामिल था। बच्चों के शिक्षण में, यहोवा का भय, नियम, माता-पिता और बुज़ुर्गों के लिए आदर और आज्ञाकारिता का महत्त्व सिखाने में ज़ोर दिया जाता था।
४ अपने परिवार के साथ उत्कृष्ट समय बिताने की कोशिश करें। आध्यात्मिक विषयों की अनौपचारिक ढंग से चर्चा की जा सकती है, जैसे की भोजन समयों पर। एक पिता ने समझ के साथ कहा: “माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताएँगे—आध्यात्मिक गुणों को विकसित करने के लिए या फिर समस्याओं से बाहर निकलने में सहायता देने के लिए।” बच्चों में उन आवश्यक आध्यात्मिक गुणों को निर्माण करना कितना बेहतर होगा जिससे वे इस दुनिया के फन्दों से दूर रह सकेंगे!—१ कुरि. ३:१०-१५.
क्षेत्र सेवकाई कार्य में आनन्द प्राप्त करना
५ आनन्द एक ऐसी भावना है जो भलाई की प्राप्ति या प्रतीक्षा से उत्पन्न होता है। जब एक व्यक्ति क्षेत्र सेवकाई के लिए तैयारी करता है, वह उचित रूप से अच्छे परिणामों की प्रतीक्षा करता है। इस तरह, तैयारी आनन्दपूर्ण क्षेत्र सेवकाई की कुँजी है। क्षेत्र सेवकाई में जाने से पहले नियमित रूप से, क्या कहना चाहिए इसका एक परिवार के रूप में अभ्यास करना आत्मविश्वास बढ़ाता है। (तीतुस ३:१बी से तुलना करें) प्रत्येक व्यक्ति मन में एक लक्ष्य रख सकता है। एक सरल प्रस्तुतीकरण छोटे बच्चों के साथ या उनके साथ जो क्षेत्र सेवकाई शुरु ही किए हैं, अभ्यास किया जा सकता है।
६ मसीही सेवकाई में अपने बच्चों के साथ कार्य करने के द्वारा, वे लोगों में वह वैयक्तिक रुचि विकसित करने में उनकी मदद कर सकेंगे, जिसके लिए यहोवा और यीशु ने उदाहरण स्थापित किए हैं। सेवकाई यहोवा के साथ एक निकट सम्बन्ध विकसित करने में भी मदद देती है। (w ८१ ११/१, पृष्ठ १४-२०) क्षेत्र सेवकाई के बाद हितकर मनोरंजन नियोजित करते हुए कुछ परिवारों ने सारे दिन साथ रहने की योजना बनाते हैं। यह एक शान्त वातावरण में वार्तालाप के लिए समय की अनुमति देता है और माता-पिताओं और बच्चों को निकट लाता है।
७ बातचीत के लिए आवश्यक निपुणताओं को विकसित करने के लिए निश्चय लें ताकि आप अपने बच्चों के साथ एक निकट सम्बन्ध रख सकें। अपने परिवार को आध्यात्मिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए आवश्यक समय बिताने से आपको कुछ भी नहीं रोकें। अपने बच्चों के साथ और उनके लिए प्रार्थना करें, यह जानते हुए कि यहोवा आपके निर्माण प्रयत्नों को सफल बना सकता है।—भजन १२७:१; नीति. २४:३.