यहोवा के गवाहों के रूप में हमारी राज्य सेवा पूर्ण करना
इस पृथ्वी पर यहोवा के गवाहों के रूप में हमारे पास सब से महान विशेषाधिकार है। एक सार्वभौमिक कोर्ट मुक़दमे में हम यहोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जहाँ उन सभों की जाँच होगी जिनकी ईश्वरों के रूप में उपासना की जाती है। (यश. ४१:१, २३; ४३:१२) हमारी आशा की एक उपयुक्त सफ़ाई में मदद देने के लिए यहोवा ने प्रकाशनों का एक सुसंचित पुस्तकालय का प्रबन्ध किया है। (१ पतरस ३:१५) हमें जिस जानकारी की ज़रूरत है, उसे पाने की एक महत्वपूर्ण कुंजी वॉचटावर पब्लिकेशन्स इन्डेक्स है। उसकी प्रधान विशेषताओं से परिचित होना उसके उपयोग में अधिक निपुण बनने में हमें मदद होगी।
२ “यहोवा” इस मुख्य शीर्षक से हम सभों को अच्छी तरह परिचित होना है। १९८६-१९८९ इन्डेक्स में उस शीर्षक के नीचे क्या आप बुराई की ओर यहोवा की तात्कालिक अनुमति के सम्बन्ध में सन्दर्भ प्राप्त कर सकते हैं? साथ ही, आप वह केंद्रीय शीर्षक “नेम” दोनों १९३०-१९८५ इन्डेक्स और चालू इन्डेक्स में भी पाएँगे। यहोवा नाम के बारे में प्रकाशित सभी जानकारी के सन्दर्भ यहाँ संचित हैं।
३ एक और महत्वपूर्ण शीर्षक “जेहोवाज़ विटनेसस” है। एक संघटन के रूप में यहोवा के गवाहों के सम्बन्ध में सभी सन्दर्भों को वह साथ में लाता है। क्या आप जानते हैं कि उन्नत शिक्षण, शव-परिक्षा, आत्म-रक्षण के लिए हत्या, या जन-सेवा सहायता के सम्बन्ध में हमारा औपचारिक दृष्टिकोण क्या है? ऐसे प्रश्नों के सन्दर्भ आप “ॲटिट्यूड टुवर्ड—” इस उपशीर्षक के नीचे पाएँगे। उसके और आगे विभिन्न देशों में यहोवा के गवाहों के आधुनिक इतिहास सूचिबद्ध है, और “स्टेटमेन्ट बाय अदर्स” यह केंद्रीय शीर्षक के नीचे यहोवा के गवाहों के बारे में टिप्पणियों की एक विस्तृत सूची पायी जा सकती है।
४ आधुनिक कालों में यहोवा के गवाहों ने उनकी राज्य सेवा कैसे पूर्ण की है, उस पर जानकारी कई प्रमुख शीर्षकों का उपयोग करते हुए पायी जा सकती है। “डेट्स” शीर्षक के नीचे एक केंद्रीय शीर्षक “क्लॅरिफिकेशन ऑफ बिलीफ्स” शामिल है। धार्मिक सिद्धान्तों, भविष्यवाणियों और भविष्यसूचक नमूनों पर हमारी समझ के बारे में प्रमुख स्पष्टिकरणों के सन्दर्भ वर्ष के अनुसार क्रमिक रूप से सूचिबद्ध है। इसके तुरन्त बाद “डेट्स ऑफ प्रॉफेटिक सिग्निफिकेन्स” आता है। ये वे वर्ष हैं जब भविष्यवाणियों या भविष्यसूचक आदर्श पूर्ण हुए या उनकी पूर्ति आरम्भ हुई।
५ यहोवा के वफ़ादार सेवकों के जीवन-चरित्र हमारे लिए प्रोत्साहन और उपदेश का एक स्रोत है। हमारे बच्चों के और हमारे बाइबल विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक मज़बूत नीव डालने में ये हमारी मदद करेंगे। ये जीवन-चरित्र व्यक्तिगत नाम के अनुसार सूचिबद्ध हैं और इस लेख का शीर्षक है, “लाइफ स्टोरीज़ ऑफ जेहोवाज़ विटनेसस्।”
६ यहोवा के लोगों का अनुपम शास्त्रीय शिक्षण यहोवा द्वारा अनुमोदित व्यक्तियों के दो भविष्यों का है—एक स्वर्गीय और दूसरा पार्थिव। “स्वर्गीय बुलाहट” पानेवालों के बारे में सन्दर्भ हम “कॉन्ग्रिगेशन ऑफ गॉड” इस मुख्य शीर्षक के नीचे पाते हैं। (इब्रा. ३:१; प्रेरितों २०:२८; १ तीमु. ३:१५) दूसरे शीर्षक “रेमनेन्ट” और “१,४४,०००” हैं। उनके सम्बन्ध में, जिनकी आशा पृथ्वी पर अनन्त जीवन है, जानकारी सूचित करनेवाले दो मूल शीर्षक, “ग्रेट क्राउड” और “अदर शीप” है।—प्रका. ७:९; यूहन्ना १०:१६.
७ चाहे हम जवान हो या बूढ़े, यहोवा के गवाहों में एक होने का विशेषाधिकार जीवन के हर पहलू को सम्बद्ध करता है। हमारी राज्य सेवा के भावी लेख ये दिखाएंगे कि कैसे हमारी सेवकाई में, मण्डली में, परिवार के भीतर, और क्षेत्र में इन्डेक्स हमारी मदद कर सकती है।