परमेश्वर के वचन की शक्ति
परमेश्वर का वचन प्रबल है। (इब्रा. ४:१२) आज, इसका प्रमाण उन लाखों ज़िन्दगियों में देखा जा सकता है जो बेहतर के लिए परिवर्तित हुई हैं, जैसे-जैसे लोगों ने बाइबल से सीखीं बातों पर अमल किया है। यही पहली सदी में भी सच था जब यीशु के चेलों ने परमेश्वर के वचन का ज्ञान दूसरों के साथ बाँटा।—रोमि. १२:२.
२ लोगों को बाइबल की शिक्षाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए, बाइबल को परमेश्वर के वचन के तौर पर स्वीकार करने तथा बाइबल को सही तरीक़े से समझने की आवश्यकता है। (१ थिस्स. २:१३) दिसम्बर के दौरान आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं किताब पेश करके हम लोगों को बाइबल की उपयोगिता के बारे में और ज़्यादा सीखने तथा इसकी सही समझ प्राप्त करने का अवसर देंगे।
३ क्यों न सर्वदा जीवित रहना किताब की कुछ दिलचस्प विशेषताओं पर पुनर्विचार करें? विषय-सूची आपको उन अध्यायों को दिखाएगी जो यहोवा परमेश्वर तथा यीशु मसीह की भूमिका, मृत्यु, नरक, दुष्ट आत्माएँ, पुनरुत्थान तथा परमेश्वर के राज्य की बुनियादी शिक्षाओं पर विचार-विमर्श करते हैं। बहुत से चित्र एवं दृष्टान्त हैं। ये विशेषताएँ हमें इस किताब को सच्चे जोश से पेश करने में मदद करेंगी, यह दृढ़ विश्वास रखते हुए कि हमारे क्षेत्र में लोगों को इस में पाये जाने वाले सुसमाचार को सुनने की ज़रूरत है। इस बढ़िया प्रकाशन के लिए हमारे इस जोश के परिणामस्वरूप, गृहस्वामी हमारे राज्य संदेश तथा भेंट की ओर अनुकूल प्रतिक्रिया दिखाने को ज़्यादा तैयार होगा।
४ जब हम एक ऐसे गृहस्वामी से मिलते हैं जो सचमुच जानना चाहता है कि मानवजाति के लिए भविष्य में क्या रखा है, तब हम इस किताब का कैसे प्रयोग कर सकते हैं? हम अध्याय १, पृष्ठ १२ और १३, को विशिष्ट करेंगे जो पृथ्वी तथा मानवजाति के लिए परमेश्वर के उद्देश्य का वर्णन करते हैं, और यह दिखाएं कि ये शानदार आशीषें निकट हैं। हम उसका ध्यान पृष्ठ १५५-१५८ पर दिए चित्रों की ओर खींच सकते हैं। इन चित्रों के साथ दिए गए शास्त्रवचनों को पढ़ने से गृहस्वामी को यह आश्वासन मिलेगा कि आपका विचार-विमर्श बाइबल पर आधारित है।
५ मसीही जगत के आचरण के कारण बहुतेरे बाइबल को परमेश्वर के वचन के तौर पर स्वीकार करने से इन्कार करते हैं। इस स्थिति में, यहोवा के गवाहों द्वारा पैदा किए गए फलों तथा दूसरे धर्मों द्वारा पैदा किए गए फलों में भिन्नता दिखाने के लिए अध्याय २२, “सच्चे धर्म की पहचान करना,” को प्रभावकारी तरीके से प्रयोग किया जा सकता है।
६ अगर हम अपने अंग्रेज़ी बाइबल से शास्त्रवचन पढ़ें, तो शायद गृहस्वामी न्यू वर्ल्ड ट्रांसलेशन में प्रयोग की गई भाषा की सफ़ाई पर टिप्पणी करे। या हम शायद यह पाएं कि गृहस्वामी को हमारे संदेश में दिलचस्पी तो है मगर उसके पास बाइबल नहीं है। इन स्थितियों में हम जिस बाइबल का प्रयोग कर रहे हैं, हम उसकी अनन्य विशेषताओं का वर्णन कर सकते हैं और बता सकते हैं कि किन कारणों से हम इसे अन्य बाइबलों से अधिमान्यता देते हैं। दूसरी बातों के अलावा, हम बाइबल के पीछे दी गयी अनुक्रमणिका तथा “विचार-विमर्श के लिए बाइबल विषय” की विशेषता को दिखा सकते हैं। हो सकता है कि यह हमें गृहस्वामी को एक न्यू वर्ड ट्रांसलेशन देने का अवसर दे, और अगर हमारे पास उस समय एक प्रति नहीं है तो हम एक नई प्रति के साथ दोबारा आने का प्रस्ताव रख सकते हैं।
७ बाइबल के ज़रिये, यहोवा ने मानवजाति के साथ अपने व्यवहार को प्रकट किया है और इस तरह हमें अपने अद्भुत व्यक्तित्व से परिचित कराया है। आइये हम दूसरों को यहोवा तथा उनके वचन की शक्ति के बारे में सीखने की सहायता करते समय न्यू वर्ड ट्रांसलेशन तथा सर्वदा जीवित रहना किताब का प्रभावकारी रूप से इस्तेमाल करें!—२ कुरि. १०:४.