ईश्वरशासित समाचार
अंगोला: दिसम्बर महीने के दौरान, कुल पत्रिका वितरण संख्या में पिछली सबसे-बड़ी शिखर संख्या से १०,००० की वृद्धि हुई है। कुल २१,९६५ प्रकाशक ६०,६९१ बाइबल अध्ययन संचालित कर रहे हैं।
इक्वेटोरियल गिनी: दिसम्बर के दौरान २१९ प्रकाशकों ने अपने विशेष सम्मेलन दिन कार्यक्रम का आनन्द लिया। शिखर उपस्थिति ५२१ थी और ७ जनों ने बपतिस्मा लिया।
ग्वाटेमाला: दिसम्बर में १३,२४३ प्रकाशक “ईश्वरीय शिक्षा” ज़िला अधिवेशनों की अपनी श्रृंखला में ३२,९११ लोगों को उपस्थित होते देखकर हर्षित हुए। उन अधिवेशनों में ५९७ जनों ने बपतिस्मा लिया।
लैटविया: लैटविया में कार्य आगे बढ़ना जारी है। पिछले दिसम्बर ५७७ प्रकाशकों के शिखर ने रिपोर्ट दी। कुल १,८१६ गृह बाइबल अध्ययन संचालित किए गए, और कलीसिया प्रकाशकों ने २०.५ की औसत से पत्रिकाएँ वितरित कीं।