परमेश्वर के वचन में शक्ति है
बाइबल ने लाखों लोगों के जीवन को अत्यधिक प्रभावित किया है। वह जो कहती है वह मनुष्य द्वारा लिखी गयी किसी भी पुस्तक से ज़्यादा प्रेरित करनेवाला है। (इब्रा. ४:१२) देखिए कि उसने हमारे लिए क्या किया है। सचमुच, बाइबल किसी दूसरी पुस्तक से ज़्यादा मूल्यवान है।
२ यहोवा के गवाह बाइबल के प्रमुख विद्यार्थी और समर्थक हैं। हमें बाइबल पठन को हमारी नियमित ईश्वरशासित सारणी का एक अनिवार्य भाग समझना चाहिए। इसे टेलिविज़न देखने और अन्य सभी मनोरंजक गतिविधियों से प्राथमिकता देनी चाहिए।
३ इसे एक नियमित आदत बनाइए: यहोवा के लोग उस नियमित बाइबल पठन का मूल्यांकन करते हैं, जो शक्तिशाली प्रभाव डाल सकता है। कई सालों से ब्रुकलिन में हमारी संस्था की एक फैक्टरी इमारत पर एक बड़ा संकेत पट्ट राहगीरों से आग्रह करता आया है कि “परमेश्वर का वचन पवित्र बाइबल रोज़ पढ़िए।” बेथेल परिवार के नए सदस्यों से बेथेल सेवा के अपने पहले साल के दौरान पूरी बाइबल पढ़ने की माँग की जाती है।
४ आपकी व्यस्त सारणी के बावजूद, क्या आप ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल तालिका में दिए गए साप्ताहिक बाइबल पठन के साथ चल रहे हैं? यदि ऐसा करने में आपने कठिनाई का सामना किया है, तो क्यों न नवम्बर के दौरान बाइबल पठन के लिए अपनी सारणी में समंजन करने की कोशिश करें? पूरे महीने का बाइबल पठन भजन ६३-७७ है, जिसके लिए हर सप्ताह तीन या चार पन्ने पढ़ने की ज़रूरत है। कुछ लोग प्रतिदिन थोड़ा पढ़ने का चयन करते हैं, शायद सुबह जल्दी या रात को सोने से पहले। चाहे आप इसे जैसे भी करें, महत्त्वपूर्ण बात यह है कि आप परमेश्वर का वचन नियमित रूप से पढ़ने के द्वारा प्राप्त होनेवाले हितकर लाभ पाएँ।
५ नवम्बर के दौरान बाइबल पेश कीजिए: अनेक लोग बाइबल का आदर करते हैं और जब हम उसमें से पढ़ते हैं तो सुनने के लिए इच्छुक होते हैं। नवम्बर के दौरान हम मुख्यतः न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन (अंग्रेज़ी) और बाइबल—परमेश्वर का वचन या मनुष्य का वचन? (अंग्रेज़ी) पुस्तक पेश करेंगे। यह सत्हृदयी लोगों को परमेश्वर के वचन का महत्त्व दिखाने का बहुत बढ़िया अवसर प्रस्तुत करता है। ऐसा करने के लिए उत्साही रहिए।
६ न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन के उत्कृष्ट पहलुओं पर कुछ विचारपूर्ण टिप्पणियाँ तैयार कीजिए जो इसे प्राप्त करने के लिए लोगों की दिलचस्पी को जगाएँगी। उसके व्यावहारिक महत्त्व को विशिष्ट कीजिए और उसे बाइबल—परमेश्वर का वचन या मनुष्य का वचन? पुस्तक की प्रस्तुति के साथ जोड़िए। आप शायद ९२-पृष्ठ की बाइबल शब्दों की सूची के महत्त्व को प्रदर्शित कर सकते हैं या बाइबल अध्ययन में इसके महत्त्व को दिखाते हुए “परिशिष्ट” या “बाइबल पुस्तकों की तालिका” को विशिष्ट कर सकते हैं। बताइए कि न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन आधुनिक अंग्रेज़ी में है जो इसे समझने में आसान बनाती है। बताइए कि न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन ईश्वरीय नाम, यहोवा, ७,२१० बार प्रयोग करती है।
७ जहाँ गृहस्वामी अंग्रेज़ी नहीं जानता हो, या जहाँ न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन की प्रस्तुति स्वीकार नहीं की जाती है, वहाँ आप एक ब्रोशर या १९२-पृष्ठ की पुस्तक पेश कर सकते हैं। लेकिन इस तथ्य को विशिष्ट करना न भूलें कि इस प्रकाशन में दिए गए सुसमाचार और मार्गदर्शन व्यावहारिक हैं क्योंकि वे परमेश्वर के वचन से लिए गए हैं।
८ जी हाँ, बाइबल परमेश्वर का वचन है। यदि हम इसे पढ़ते हैं, इस पर विश्वास करते हैं, और इसकी सलाह को अपने जीवन में लागू करते हैं, तो हम बड़े लाभ पाएँगे। यह हमें शिक्षा और आशा देने के लिए लिखी गयी थी। (रोमि. १५:४) यह अति महत्त्वपूर्ण है कि हम इसका परामर्श रोज़ लें और दूसरों को सिखाने में इसे इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहें।