पत्रिकाएँ पेश करने के लिए क्या कहना चाहिए
प्रहरीदुर्ग अक्टू.-दिसं.
“आपको क्या लगता है, खास किस बात से परिवार की खुशी बढ़ती है? [जवाब के लिए रुकिए।] इस बारे में बहुत समय पहले एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बात कही थी। क्या मैं आपको वह बात दिखा सकता हूँ? [अगर घर-मालिक ‘हाँ’ कहता है, तो यूहन्ना 13:34 पढ़िए। इसके बाद, पेज 24 और 25 पर दिया लेख दिखाइए।] यह लेख बताता है कि परिवार की खुशी बढ़ाने में हरेक सदस्य क्या कर सकता है?”
सजग होइए! अक्टू.-दिसं.
“आजकल बच्चों को स्कूल में बढ़ते तनाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनके माता-पिता या दूसरे उनकी कैसे मदद कर सकते हैं? [जवाब के लिए रुकिए। घर-मालिक से पूछिए कि क्या आप उसे एक आयत पढ़कर सुना सकते हैं। अगर वह ‘हाँ’ कहता है, तो नीतिवचन 22:3 पढ़िए। इसके बाद, पेज 24 पर दिया लेख दिखाइए।] इस लेख में ऐसे कारगर सुझाव दिए गए हैं, जिनकी मदद से बच्चे तनाव को बढ़ने से रोक सकते हैं।”