निजी और पारिवारिक अध्ययन के लिए हमारी आधिकारिक वेब साइट का इस्तेमाल कीजिए
नयी पत्रिकाएँ ऑनलाइन पढ़िए: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! की छपी कॉपियाँ मंडली तक पहुँचने से कई हफ्ते पहले आप इन्हें ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। आप इन पत्रिकाओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुन सकते हैं।—“प्रकाशन/पत्रिकाएँ” पर क्लिक कीजिए।
जानकारी पढ़िए जो सिर्फ वेब साइट पर दी जाएगी: “हमारे नौजवानों के लिए,” “बाइबल से मैंने सीखा,” “परिवार के लिए” और “नौजवान पूछते हैं” में आनेवाले कुछ लेख सिर्फ हमारी वेब साइट पर उपलब्ध होंगे, इन्हें छापा नहीं जाएगा। अपने निजी और पारिवारिक अध्ययन के दौरान इस जानकारी को इस्तेमाल कीजिए।—“Bible Teachings/Children” या “Bible Teachings/Teenagers” पर क्लिक कीजिए।
ताज़ा-तरीन खबरें पाइए: दुनिया-भर में हो रहे हमारे काम के बारे में हौसला बढ़ानेवाली रिपोर्ट और अनुभव पढ़िए और वीडियो क्लिप देखिए। खबरों में प्राकृतिक विपत्तियों के बारे में बताया गया है जिनका असर हमारे भाइयों पर पड़ा है या कैसे कुछ देशों में उन पर ज़ुल्म ढाए जा रहे हैं। इन खबरों की मदद से हम ऐसे भाई-बहनों के लिए खास तौर से प्रार्थना कर पाएँगे। (याकू. 5:16)—“News” पर क्लिक कीजिए।
खोजबीन के लिए ऑनलाइन लाइब्रेरी इस्तेमाल कीजिए: अगर ऑनलाइन लाइब्रेरी आपकी भाषा में उपलब्ध है, तो कंप्यूटर या मोबाइल की मदद से रोज़ाना वचन ऑनलाइन पढ़िए या उन प्रकाशनों पर खोजबीन कीजिए जो हाल के सालों में निकाले गए हैं।—“प्रकाशन/ऑनलाइन लाइब्रेरी” पर क्लिक कीजिए या अपने ब्राउज़र पर यह पता डालिए: www.wol.jw.org.
[पेज 4 पर रेखाचित्र]
(भाग को असल रूप में देखने के लिए प्रकाशन देखिए)
इसे आज़माकर देखिए
1 तसवीर पर या “डाउनलोड” लिंक पर क्लिक कीजिए। एक अलग विंडो पर PDF फॉरमैट में वह तसवीर दिखायी देगी। उसे प्रिंट कीजिए और अपने बच्चे को दीजिए ताकि वह उसमें दिए सवालों के जवाब लिख सके।
2 वीडियो देखने के लिए “चलाएँ” बटन पर क्लिक कीजिए।