जॉर्जिया देश में प्रचारक परिवार खुश रह सकता है ब्रोशर के बारे में बता रहे हैं
प्रकाशन कैसे दें
सुखी परिवार का राज़ क्या है? (T-32 ट्रैक्ट का आखिरी पेज)
सवाल कीजिए: हम सब चाहते हैं कि हमारा परिवार खुश रहे। मगर सुखी परिवार का राज़ क्या है? परिवार का हर सदस्य अपनी ज़िम्मेदारी कैसे निभा सकता है? मैं आपको शास्त्र से इस बारे में कुछ बताना चाहूँगा।
आयत पढ़िए: इफ 5:1, 2 या कुल 3:18-21
कहिए: इस परचे में शास्त्र से कुछ ऐसे सिद्धांत बताए गए हैं जिन्हें मानने से हमारा परिवार खुश रह सकता है।
सच्चाई सिखाइए
सवाल कीजिए: आपको क्या लगता है, क्या परमेश्वर का कोई नाम है?
आयत पढ़िए: भज 83:18
सच्चाई: इस आयत में बताया गया है कि परमेश्वर का नाम यहोवा है।
आपका परिवार खुश रह सकता है
शुरू में कहिए: हम आपको परिवार के बारे में यह छोटा-सा वीडियो दिखाना चाहते हैं। [आपका परिवार खुश रह सकता है ब्रोशर की पेशकश वीडियो दिखाइए।]
कहिए: अगर आप इस वीडियो में दिखाया ब्रोशर पढ़ना चाहते हैं, तो मैं आपको इसकी एक कॉपी दे सकता हूँ या मैं दिखा सकता हूँ कि आप इसे हमारी वेबसाइट से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आप इन्हें कैसे देंगे
प्रकाशन देने के जो तरीके ऊपर बताए गए हैं, उनको ध्यान में रखकर सोचिए कि आप अपने तरीके से प्रकाशन कैसे देंगे।