वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp25 अंक 1 पेज 10-13
  • युद्ध और लड़ाइयों का अंत कैसे होगा?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • युद्ध और लड़ाइयों का अंत कैसे होगा?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2025
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • ईश्‍वर इंसानी सरकारों को मिटा देगा
  • ईश्‍वर पाप मिटा देगा
  • ईश्‍वर, शैतान और दुष्ट स्वर्गदूतों का नाश कर देगा
  • युद्ध और लड़ाइयाँ क्यों खत्म नहीं हो रही हैं?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2025
  • क्या आपने कभी सोचा है?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2017
  • परमेश्‍वर का राज क्या है?
    बाइबल हमें क्या सिखाती है?
  • परमेश्‍वर का राज्य क्या है?
    बाइबल असल में क्या सिखाती है?
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2025
wp25 अंक 1 पेज 10-13
युद्ध से पूरा शहर तबाह हो गया है। एक सैनिक मलबे के ढेर पर बैठा कुछ सोच रहा है।

इंसान युद्ध का अंत नहीं कर सकता

युद्ध और लड़ाइयों का अंत कैसे होगा?

पवित्र शास्त्र में साफ लिखा है कि इंसान नहीं बल्कि ईश्‍वर “धरती के कोने-कोने से युद्धों को मिटा” देगा।—भजन 46:9.

ईश्‍वर इंसानी सरकारों को मिटा देगा

शास्त्र बाइबल में बताया गया है कि हर-मगिदोनa नाम का एक युद्ध होगा, जिसमें ईश्‍वर सभी इंसानी सरकारों को खत्म कर देगा। (प्रकाशितवाक्य 16:16) इसमें लिखा है, “सारे जगत के राजाओं” को “सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के महान दिन के युद्ध के लिए इकट्ठा” किया जाएगा। (प्रकाशितवाक्य 16:14) हर-मगिदोन का यह युद्ध आखिरी युद्ध होगा। इसके बाद धरती पर फिर कभी कोई युद्ध नहीं होगा।

फिर इंसानी सरकारों की जगह ईश्‍वर का राज स्वर्ग से धरती पर हुकूमत करेगा। यह राज हमेशा-हमेशा तक रहेगा। (दानियेल 2:44) ईश्‍वर ने अपने बेटे यीशु मसीह को इस राज का राजा चुना है। (यशायाह 9:6, 7; मत्ती 28:18) यह वही राजb है जिसके बारे में यीशु ने अपने चेलों को प्रार्थना करना सिखाया था। (मत्ती 6:9, 10) जब पूरी धरती पर एक ही सरकार होगी, तो सभी इंसानों में एकता होगी।

ईश्‍वर के राज का राजा यीशु आज के राजनेताओं की तरह नहीं है। वह अपने अधिकार का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए नहीं करेगा। यीशु एक न्यायी राजा है और वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। इसलिए किसी को भी यह चिंता करने की ज़रूरत नहीं है कि उसके राष्ट्र, जाति या गोत्र की वजह से उसे नज़रअंदाज़ किया जाएगा या उसके साथ अन्याय किया जाएगा। (यशायाह 11:3, 4) लोगों को अपने अधिकार के लिए लड़ना भी नहीं पड़ेगा। क्यों? क्योंकि यीशु को हरेक इंसान की भलाई की चिंता होगी। बाइबल में लिखा है, “वह दुहाई देनेवाले गरीबों को बचाएगा, दीन-दुखियों और उनको छुड़ाएगा जिनका कोई मददगार नहीं। . . . वह उन्हें अत्याचार और ज़ुल्म से छुड़ाएगा।”—भजन 72:12-14.

ईश्‍वर का राज धरती से सारे घातक हथियार हटा देगा। (मीका 4:3) वह उन बुरे लोगों को भी हटा देगा जो लड़ाई करने से बाज़ नहीं आते और दूसरों की शांति भंग करते हैं। (भजन 37:9, 10) तब धरती पर हर आदमी, औरत और बच्चा सुरक्षित महसूस करेगा। वह जहाँ भी जाएगा उसे डर नहीं लगेगा।—यहेजकेल 34:28.

ईश्‍वर का राज वे सारी समस्याएँ दूर कर देगा, जिस वजह से लोग आज युद्ध और लड़ाइयाँ करते हैं, जैसे गरीबी, भुखमरी और घरों की कमी। उस राज में दुनिया के हालात बहुत अच्छे हो जाएँगे। सबके पास पौष्टिक और भरपेट खाना होगा और रहने के लिए एक अच्छी जगह भी होगी।—भजन 72:16; यशायाह 65:21-23.

ईश्‍वर के राज में युद्ध की वजह से लोगों पर जो बुरे असर हुए हैं, वे मिट जाएँगे। जैसे, युद्ध में जो लोग घायल हुए हैं वे ठीक हो जाएँगे। यही नहीं, युद्ध के भयानक मंज़र देखने की वजह से आज लोग जिस दर्द से गुज़र रहे हैं या उन्हें जो मानसिक बीमारियाँ हो गयी हैं, वे सब ठीक हो जाएँगे। यहाँ तक कि जिनकी मौत हो गयी है, उन्हें दोबारा ज़िंदा किया जाएगा। (यशायाह 25:8; 26:19; 35:5, 6) सभी परिवार एक हो जाएँगे। युद्ध की बुरी यादें भी मिट जाएँगी। बाइबल में लिखा है, ‘पिछली बातें खत्म हो जाएँगी।’—प्रकाशितवाक्य 21:4.

ईश्‍वर पाप मिटा देगा

जब ईश्‍वर का राज धरती पर शासन करेगा तो सब लोग सच्चे ईश्‍वर यहोवाc की उपासना करेंगे। यहोवा “प्यार और शांति का परमेश्‍वर” है। (2 कुरिंथियों 13:11) लोग सबके साथ मिलकर शांति से रहना सीखेंगे। (यशायाह 2:3, 4; 11:9) जो लोग ईश्‍वर की आज्ञा मानेंगे उन्हें पाप के बुरे अंजामों से छुटकारा मिलेगा।—रोमियों 8:20, 21.

ईश्‍वर, शैतान और दुष्ट स्वर्गदूतों का नाश कर देगा

ईश्‍वर का राज शैतान और उसके दुष्ट स्वर्गदूतों का नाश कर देगा, जो लोगों को युद्ध करने के लिए भड़काते हैं। (प्रकाशितवाक्य 20:1-3, 10) और जब भड़कानेवाला कोई रहेगा ही नहीं तो “हर तरफ शांति रहेगी।”—भजन 72:7.

ईश्‍वर ने वादा किया है कि वह युद्ध और लड़ाइयों का अंत कर देगा। आप यकीन रख सकते हैं कि ईश्‍वर अपना यह वादा ज़रूर पूरा करेगा। उसके पास ऐसा करने की ताकत भी है और चाहत भी।

  • ईश्‍वर के पास युद्ध और लड़ाइयों का अंत करने की बुद्धि और शक्‍ति है। (अय्यूब 9:4) उसके लिए कुछ भी करना नामुमकिन नहीं है।—अय्यूब 42:2.

  • ईश्‍वर किसी को तड़पता हुआ नहीं देख सकता। (यशायाह 63:9) और वह “हिंसा से प्यार करनेवाले से नफरत करता है।”—भजन 11:5.

  • ईश्‍वर जो कहता है उसे करके ही रहता है। वह झूठ बोल ही नहीं सकता।—यशायाह 55:10, 11; तीतुस 1:2.

बहुत जल्द ईश्‍वर धरती पर शांति लाएगा, जो हमेशा-हमेशा तक रहेगी।

पूरी धरती खूबसूरत बगीचे जैसे बन गयी है। एक परिवार के लोग एक पहाड़ी पर बैठे खुशी से बातें कर रहे हैं। पास में कुछ घोड़े घास चर रहे हैं।

ईश्‍वर युद्ध का अंत करेगा

ईश्‍वर युद्ध होने क्यों देता है?

आप शायद सोचें, ‘ईश्‍वर युद्ध होने क्यों देता है? वह इसे रोकता क्यों नहीं?’ यह जानने के लिए jw.org पर परमेश्‍वर ने दुख-तकलीफें क्यों रहने दी हैं? वीडियो देखें।

a jw.org पर लेख “हर-मगिदोन का युद्ध क्या है?” पढ़ें।

b jw.org पर परमेश्‍वर का राज क्या है? वीडियो देखें।

c बाइबल के मुताबिक, ईश्‍वर का नाम यहोवा है।—भजन 83:18.

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें