-
मत्ती 2:22नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
22 मगर यह सुनकर कि अरखिलाउस अपने पिता हेरोदेस की जगह राजा बनकर यहूदिया पर राज कर रहा है, वह वहाँ जाने से डरा। साथ ही, सपने में परमेश्वर ने उसे चेतावनी दी थी, इसलिए वह गलील प्रदेश में चला गया।
-
-
दुनिया के लिए सच्ची रौशनीयीशु की ज़िंदगी—एक अनोखी दास्तान—वीडियो गाइड
-
-
यीशु का परिवार नासरत में बस जाता है (यीशु की ज़िंदगी 1 59:34–1:03:55)
-
-
मत्ती अध्ययन नोट—अध्याय 2पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
अरखिलाउस: वह अपने पिता हेरोदेस महान की तरह एक बेरहम शासक था। यहूदी उसे बिलकुल पसंद नहीं करते थे। एक बार लोगों ने दंगा कर दिया और उन्हें रोकने के लिए अरखिलाउस ने मंदिर के अंदर ही 3,000 लोगों को मरवा डाला। यूसुफ जब मिस्र से लौट रहा था तब उसे इसी शासक के बारे में खबरदार किया गया था। इस वजह से वह अपने परिवार के साथ गलील के नासरत में बस गया, जो अरखिलाउस के शासन-क्षेत्र के बाहर था।
-