-
मत्ती 27:11नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
11 यीशु अब राज्यपाल के सामने खड़ा था। और राज्यपाल ने उससे यह सवाल किया: “क्या तू यहूदियों का राजा है?” यीशु ने जवाब दिया: “तू खुद यह कहता है।”
-
-
मत्ती अध्ययन नोट—अध्याय 27पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
क्या तू यहूदियों का राजा है?: रोमी साम्राज्य में सम्राट की इजाज़त के बिना कोई भी राजा नहीं बन सकता था। इसीलिए शायद पीलातुस ने यीशु के राज करने के अधिकार के बारे में पूछताछ की।
तू खुद यह कहता है: ज़ाहिर है कि यीशु ने अपने इस जवाब से पुख्ता किया कि पीलातुस की कही बात सच है। (मत 26:25, 64 के अध्ययन नोट से तुलना करें।) हालाँकि यीशु ने पीलातुस के सामने यह माना कि वह वाकई राजा है, मगर उस मायने में नहीं जिस मायने में पीलातुस सोच रहा था। यीशु का राज “इस दुनिया का नहीं है,” इसलिए वह रोमी साम्राज्य के लिए कोई खतरा नहीं था।—यूह 18:33-37.
-